इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के हुए 2.5 करोड़ फॉलोअर्स, कहा-थैंक्यू
इसके साथ ही भारत में सर्वाधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स प्रियंका चोपड़ा के हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रशंसकों का आभार जताया है।
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही भारत में सर्वाधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स प्रियंका चोपड़ा के हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रशंसकों का आभार जताया है। प्रियंका इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियतों से कहीं आगे हैं।
प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, '2.5 करोड़ की शक्ति, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, आपको भी प्यार।'
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jul 5, 2018 at 8:14am PDT
प्रियंका (35) फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (1.35 करोड़), अमिताभ बच्चन (95 लाख), शाहरुख खान (1.33 करोड़), सलमान खान (1.73 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2.49 करोड़) से आगे हैं।
पूर्व विश्व सुंदरी ने हॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई। हॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर बतौर गायिका शुरू किया और इसके बाद अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रही हैं सोनाली बेंद्रे, न्यूयॉर्क में चल रहा है इलाज
इस शो ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई, जिसके कारण उन्हें 'बेवाच' में खलनायिका का किरदार मिला और 'ए किड लाइक जैक' में भी किरदार मिला।
'बेवॉच' स्टार का नाम इस वक्त पॉप गायक निक जोनस से जोड़ा जा रहा है। प्रियंका इंस्टाग्राम पर उनसे भी आगे हैं जिनके 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
प्रियंका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों और फॉलोवर से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करती हैं।
प्रियंका जल्द ही अली अब्बास जफर की 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। 'भारत' 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है।
इसे भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर दिखेगी मलाला युसूफजाइ की जिंदगी, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी