logo-image

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के हाथों में दिखा मंगलसूत्र, फोटो पोस्ट कर अपनी शादी को लेकर दी ये जानकारी

सोनम कपूर के बाद अब 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी की अटकलें तेज हो गई है।

Updated on: 30 Apr 2018, 09:57 PM

नई दिल्ली:

सोनम कपूर के बाद अब 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी की अटकलें तेज हो गई है। हाल ही में प्रियंका ने फ्लाइट में जाते हुए फोटो अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया था। इस फोटो में उन्होंने एक मंगलसूत्र जैसा ब्रेसलेट हाथ में पहन रखा इसके बाद से ही ये अफवाह फैल गई कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

हालांकि प्रियंका ने एक ट्वीट कर इस खबर का जवाब दिया है। 

प्रियंका ने उस ब्रेसलेट की तस्वीर जूम करके पोस्ट की है और लिखा है, 'हाहाहा, कयास लगाने की भी हद है! यह इविल आई (बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट) है। परेशान मत होइए, जब शादी करूंगी तो सबको बता दूं, यह कोई सीक्रेट नहीं होगा! Lol'

दरअसल बीते दिनों प्रियंका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में प्रियंका फ्लाइट में बैठी दिखाई दे रही थीं और उन्होंने हाथ में कुछ पहना हुआ था जो कि मंगलसूत्र जैसा नजर आ रहा था।

बता दें कि प्र‍ियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं। हाल ही में वो असम पहुंची थी जहां स्कूली बच्चों के साथ उनका बिहू लोक नृत्य काफी वायरल हुआ था।

प्रियंका जल्द 'क्वांटिको 3' में नज़र आएंगी। जोशुआ सफ्रान 'क्वांटिको' के निर्माता हैं। इसमें उन्होंने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है। पैरिश को एफबीआई में हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'भारत' में काम करने के लिए तैयार हैं। वह 10 साल बाद सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

प्रियंका और सलमान 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'सलाम-ए-इश्क' (2007) और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।

और पढ़ें: राजकुमार हिरानी ने 'संजू' का नया पोस्टर किया शेयर, रणवीर का दिखा 'संजय' अंदाज