PICS: प्रियंका चोपड़ा से 11 साल छोटे हैं निक, इन 6 एक्ट्रेसेस ने भी कम उम्र के लड़कों को बनाया हमसफर
एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास को अपने लाइफ पार्टनर के लिए चुन लिया है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
मुंबई:
एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास को अपने लाइफ पार्टनर के लिए चुन लिया है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। प्रियंका पिछले ही महीने 36 साल की हुई हैं, जबकि निक अभी 25 साल के हैं। दोनों की उम्र को लेकर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया, लेकिन इन सबका प्रिंयका और निक पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाने का फैसला ले ही लिया।
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब किसी भारतीय अभिनेत्री ने कम उम्र के शख्स को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया हो। हम आपको उन पांच एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खुद से छोटे शख्स के साथ शादी की।
ये भी पढ़ें: देखें, प्रियंका चोपड़ा के होने वाली पति निक जोनास की 10 अनदेखी PHOTOS
ये भी पढ़ें: निक से पहले प्रियंका का दिल इन हीरों के लिए धड़का था, इस वजह से टूटा हर रिश्ता
ये भी पढ़ें: प्रियंका ने खुलेआम किया प्यार का इजहार, निक बोले- मेरी होने वाली...
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर से शादी की। वह करण से 4 साल बड़ी हैं। वहीं, करण ने इसके पहले दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी श्रद्धा निगम और दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट थीं।
सैफ अली खान बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 25 जनवरी 2015 को एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। 39 साल की सोहा, कुणाल से 4 साल बड़ी हैं।
मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन की बहू हैं। उन्होंने 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की उम्र के बीच 2 साल का फासला है। अभिषेक, ऐश्वर्या से दो साल छोटे हैं। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह, सैफ अली खान की पहली पत्नी हैं। 33 साल की अमृता 21 साल के सैफ के प्यार में पड़ गई थीं। दोनों की उम्र के बीच 12 साल का अंतर है। शादी के 13 साल बाद 2004 में दोनों अलग हो गए।
एक्ट्रेस जरीना वहाब ने 1986 में आदित्य पंचोली के साथ शादी की थी। आदित्य, वरीना से 6 साल छोटे हैं। दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाया।
एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू से साल 2005 में शादी की थी। वह नम्रता से 2 साल छोटे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी