Forbes List 2017: प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल
फोर्ब्स की सबसे 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 97वें स्थान पर हैं
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार एक के बाद एक कामयाबी हासिल करती जा रही हैं। ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका फोर्ब्स मैगजीन की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
इस लिस्ट में प्रियंका के साथ पांच अन्य भारतीय महिलाएं भी शामिल है जिनमे आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एमडी चंदा कोचर भी शमिल है। सूची में प्रियंका को 97वां स्थान मिला है।
वहीं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले स्थान पर हैं। लिस्ट में चंदा 32वें,एचसीएल कॉरपोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोशनी नादर मल्होत्रा 57वें स्थान और बायोकॉन की संस्थापक चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ 71वें स्थान पर हैं।
Honored to stand alongside these amazing trailblazers... #PowerWomen#Worlds100MostPowerfulWomen @forbeshttps://t.co/LYQNVGsUGs pic.twitter.com/nS0NoMyedT
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 2, 2017
सूची में जो अन्य भारतीय मूल की महिलाएं शामिल हैं उनमें पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूयी 11वें स्थान पर और भारतीय अमेरिकी निक्की हैली 43वें स्थान पर हैं।
मर्केल लगातार सातवीं बार इस सूची में पहले स्थान पर कायम हैं और कुल मिलाकर 12 बार वह इस सूची में पहले स्थान पर रही हैं। मर्केल के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे दूसरे स्थान पर हैं। मे के बाद बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह चेयरमैन मेलिंडा गेट्स तीसरे स्थान पर हैं।
प्रियंका चोपड़ा के घर के पास हुआ था न्यूयॉर्क हमला
फोर्ब्स ने प्रियंका को मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 15वीं पोजिशन पर रखा है। लिस्ट में पॉप क्वीन बियॉन्स चौथे स्थान पर हैं। सिंगर टेलर स्विफ्ट 12वें और हैरी पॉटर की राइटर जेके रोलिंग 13वें स्थान पर हैं।
साथ ही फोर्ब्स की 'सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी ऐक्ट्रेसेज' की लिस्ट में प्रियंका आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। पिछले साल वह इस लिस्ट में 10वें स्थान पर थीं।
कंगना की 'मणिकर्णिका' में दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड की एंट्री
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी