शादी से महज कुछ दिन पहले निक ने अपनी इस बीमारी का किया खुलासा, प्रियंका का रिएक्शन देख रह जाएंगे दंग
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अभी सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी पर टिकी हुई है। खबरों की मानें तो दोनों इस महीने के आखिर में जोधपुर के आलीशान महल में सात फेरे लेंगे।
मुंबई:
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी के बाद अभी सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी पर टिकी हुई है। खबरों की मानें तो दोनों इस महीने के आखिर में जोधपुर (Jodhpur) के आलीशान महल में सात फेरे लेंगे। इसके लिए वहां जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच निक ने अपने फैंस से एक हैरान कर देने वाली खबर शेयर की है।
'देसी गर्ल' के होने वाले पति निक ने बताया है कि 13 साल पहले वह टाइप 1 डायबिटीज के शिकार हो गए थे, लेकिन अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। निक ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने कैसे इस बीमारी से जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर लोगों को पसंद आई 'पीहू', ये रही पहले दिन की कमाई
निक ने पोस्ट में लिखा, '13 साल पहले आज के ही दिन पता चला था कि मुझे टाइप 1 डायबिटीज है। आज लेफ्ट साइड में जो तस्वीर देख रहे हैं, वो उसी समय की है, जब डॉक्टर ने मुझे बताया था कि मैं इस बीमारी से जूझ रहा हूं।'
26 साल के निक ने आगे बताया कि 'हालांकि, मेरी दूसरी तस्वीर अभी की है, जिसमें मैं हेल्दी और खुश हूं। मैंने अपनी हेल्थ का पूरा ख्याल रखा, एक्सरसाइज की, हेल्दी खाना खाया और समय-समय पर ब्लड शुगर का लेवल चेक करता रहा। इस तरह से मैंने डायबिटीज पर कंट्रोल पाया। मेरे दोस्तों और घरवालों ने भी मेरा साथ दिया। मैं अपने सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा करता हूं।'
ये भी पढ़ें: बेटी इनाया को लेकर भावुक हुईं सोहा अली खान, दिया ये बयान
वहीं, प्रियंका ने भी होने वाले पति की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'तुमसे जुड़ा सब कुछ बेहद स्पेशल है... फिर डायबिटीज हो या न हो।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक और प्रियंका की शादी जोधपुर के उमैद भवन में होगी। वहां सजावट का काम शुरू हो चुका है। यह जश्न 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी