logo-image

OMG! क्या सच में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट

वहीं अफवाहें ये भी हैं कि अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका को डेट कर रहे हैं।

Updated on: 17 Apr 2017, 08:17 PM

नई दिल्ली:

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका का पार्टी में जाना भी सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। मलाइका अरोड़ा शनिवार को प्रीता सुखटणकर की जन्‍मदिन पार्टी में नजर आईं।

गौरतलब है कि प्रीता 'द लेबल लाइफ' नाम से ऑनलाइन पोर्टल चलाती हैं जिसका मलाइका भी हिस्‍सा हैं। मलाइका का किसी पार्टी में जाना आम बात है, लेकिन इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के साथ एक बार फिर से स्पॉट किया गया है।

ये भी पढ़ें: करन जौहर अपनी फिल्म से अबराम को बॉलीवुड में करेंगे लांच!

वहीं अफवाहें ये भी हैं कि अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका को डेट कर रहे हैं। पिछले साल अरबाज खान से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने वाली मलाइका पहले भी अर्जुन के साथ डेट की अफवाहों पर सफाई दे चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: सोनू निगम के ट्वीट पर सोनू सूद हुए ट्रोल, कंफ्यूजन को इस अंदाज में किया दूर

मलाइका ने डीएनए से कहा, 'अर्जुन मेरा बहुत अच्‍छा दोस्‍त है, लेकिन लोग इसका कुछ और ही मतलब निकालते हैं जो कि सच नहीं है।'

इससे पहले भी मलाइका एक पार्टी में सोनम कपूर पर बरसती नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा जल्द छोड़ने वाली हैं अमेरिका, ट्विटर पर हुईं भावुक