भाभी करीना कपूर की 'वीरे दी वेंडिग' का बेसब्री से सोहा को है बेसब्री से इंतजार
सोहा अली खान का कहना है कि वह अपनी भाभी करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
मुंबई:
अभिनेत्री और लेखिका सोहा अली खान का कहना है कि वह अपनी भाभी करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
फिल्म के बारे में सोहा ने कहा, 'मैंने फिल्म का ट्रेलर और गीत देखा। इसे देखना मजेदार लगा।'
उन्होंने कहा, 'मुझे इस तरह की फिल्में पसंद हैं, जिन्हें हम 'चिक फ्लिक्स' कहते हैं। करीना के अलावा, मैं फिल्म के अन्य कलाकारों को भी जानती हूं। मैं सोनम (कपूर) को जानती हूं, शिखा (तलसानिया) मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मुझे फिल्म का गीत 'तारीफें' बहुत अच्छा लगा। मैं फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'
मातृत्व के बारे में सोहा का कहना है कि यह मुश्किल होने के साथ-साथ मजेदार भी है।
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्मित 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर बोल्ड कंटेट से भरा हुआ है। चारों सहेलियों का बिंदास अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।
इस फिल्म को अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। वहीं शशांक खेतान ने इसका डायरेक्शन किया है। यह मूवी 1 जून 2018 को रिलीज होगी।
करीना कपूर इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी और तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। इसके पहले वह साल 2016 में अर्जुन कपूर के साथ 'की एंड का' में नजर आई थीं।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी के आइटम सॉन्ग पर 'भोजपुरी क्वीन' मोनालिसा ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी