'गोलमाल अगेन' ने दुनियाभर में कमाए 156 करोड़ रुपये
निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि 'गोलमाल अगेन' ने इस दीवाली पर खुशी, उत्साह और मुस्कुराहट बिखेरने के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैं 'गोलमाल' सीरीज की सफलता और उससे मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रगुजार हूं।'
नई दिल्ली:
'गोलमाल' सीरीज की नवीनतम फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने अपनी रिलीज के पहले चार दिनों में दुनिया भर में बॉक्स-ऑफिस पर 156 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।
निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि 'गोलमाल अगेन' ने इस दीवाली पर खुशी, उत्साह और मुस्कुराहट बिखेरने के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैं 'गोलमाल' सीरीज की सफलता और उससे मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रगुजार हूं।'
#GolmaalAgain Fri 30.14 cr, Sat 28.37 cr, Sun 29.09 cr, Mon 16.04 cr, Tue 13.25 cr. Total: ₹ 116.89 cr. India biz. 👍👍👍
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 25, 2017
रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवाशीष सरकार ने कहा, 'हम 'गोलमाल अगेन' को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि हम इस फ्रेंचाइजी और कई अन्य परियोजनाओं के साथ और कई मील के पत्थर दे पाएंगे, जिन पर हम दुनियाभर के दर्शकों के मनोरंजन के लिए रोहित शेट्टी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'
#GolmaalAgain - OVERSEAS - Total till Tuesday, 24 October 2017: $ 3.91 million [₹ 25.47 cr].
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 25, 2017
और पढ़ें: VIRAL VIDEO: धोनी की बेटी जीवा ने गाया मलयाली गाना
फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तब्बू जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा मंगलमूर्ति फिल्म्स और रोहित शेट्टी की सहभागिता में प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।
और पढ़ें: VIDEO: 'पद्मावती' के पहले गाने घूमर में देखें दीपिका पादुकोण का राजस्थानी डांस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी