logo-image

50 के हुए अक्षय कुमार, एक साल में की थी 11 फिल्में, पढ़ें दिलचस्प किस्से

अक्षय को मॉडलिंग करने के लिए उनके एक स्टू़डेंट ने प्रेरित किया। उन्हें जल्द ही मॉडलिंग करने का मौका भी मिल गया।

Updated on: 09 Sep 2017, 02:46 PM

मुंबई:

दमदार एक्टिंग.. शानदार कॉमेडी.. और हरफनमौला एक्टर अक्षय कुमार 50 साल के हो गए हैं। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे अक्षय का रियल नेम राजीव हरीओम भाटिया है। उनके बारे में कई ऐसी रोचक जानकारियां हैं, जो आपको शायद ही पता हो...

1. अक्षय का बचपन दिल्ली के चांदनी चौक में बीता और उसके बाद वो मुंबई पहुंच गए। उनकी पढ़ाई डॉन बॉस्को स्कूल और गुरुनानक खालसा कॉलेज में हुई। अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं।

2. 50 साल के अक्षय को मार्शल आर्ट्स में रूचि थी। इसे सीखने के लिए वह बैंकॉक चले गए। वहां शेफ और वेटर तक की नौकरी की। इसके बाद वह मुंबई वापस लौटे और मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देने लगे।

ये भी पढ़ें: अक्षय ने अपने बर्थडे से पहले शेयर किया 'गोल्ड' का पोस्टर

3. अक्षय को मॉडलिंग करने के लिए उनके एक स्टू़डेंट ने प्रेरित किया। उन्हें जल्द ही मॉडलिंग करने का मौका भी मिल गया। दो दिन की शूटिंग में उन्हें काफी ज्यादा पैसे मिले। बस फिर अक्की ने मॉडलिंग और फिल्मों में हाथ आजमाना शुरू कर दिया।

4. महेश भट्ट की फिल्म 'आज' में अक्षय ने एक मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर की छोटी-सी भूमिका निभाई थी। महज 7 सेकंड के लिए वह स्क्रीन पर दिखे थे।

5. बतौर हीरो 'सौगंध' (1991) उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और साल 1994 में अक्षय की 11 फिल्में रिलीज हुई थी।

6. जैसे-जैसे अक्षय का फिल्मी सफर आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे अभिनेत्रियों के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी सुर्खियो में थे।

7. कहा जाता है कि वह पूजा बत्रा, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन साल 2001 में उन्होंने राजेश खन्ना के बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें: सायना नेहवाल, गोपीचंद से कोचिंग लेंगी श्रद्धा कपूर

8. शादी के बाद भी अक्षय का नाम बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया। यह भी कहा जाता है कि ट्विंकल ने अक्षय से साफ कह दिया था कि वह कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।

9. अक्षय अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं। वह रात को 9.30 पर सोने चले जाते हैं और सुबह चार बजे उठ जाते हैं। यही वजह है कि अक्षय किसी भी फिल्मी पार्टी में कम ही नजर आते हैं।

10. अक्षय की फैमिली में पत्नी ट्विंकल, बेटा आरव और बेटी नितारा है। वह फैमिली के साथ साल में दो बार घूमने जरूर जाते हैं। शूटिंग में बिजी होने के बावजूद वह बच्चों और पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करते हैं।

ये भी पढ़ें: जयपुर में मामूली बात पर बवाल, पुलिस ने युवक को मारा डंडा तो जल उठा शहर