logo-image

आराध्या बच्चन बर्थडे: अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीर, 6 साल की हुई ऐश्वर्या की बेटी

आराध्या ऐसी स्टार किड हैं, जिनकी तस्वीरें देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। वह हर इवेंट में मां ऐश्वर्या के साथ नजर आती हैं।

Updated on: 16 Nov 2017, 10:39 AM

मुंबई:

अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या बच्चन से कितना प्यार करते हैं, ये सभी को पता है। उन्होंने फेसबुक पर आराध्या के साथ एक फोटो शेयर की है, जो बेहद खास है। क्योंकि ऐश्वर्या राय और अभिषेक की बेटी आराध्या 16 नवंबर को 6 साल की हो गई हैं।

इस फोटो में आराध्या ने अपनी बचपन की एक तस्वीर को हाथ में पकड़ा है। वहीं अभिषेक और बिग बी हैरानी से उन्हें देख रहे हैं। अमिताभ ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'जब आराध्या हमें बताती है कि वो कितनी बड़ी हो गई है...अपने 6वें जन्मदिवस पर। स्नेह और ढेर सारा प्यार।'

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: विकास, लव और पुनीश बने डायनासॉर

आराध्या ऐसी स्टार किड हैं, जिनकी तस्वीरें देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। वह हर इवेंट में अपनी मां के साथ नजर आती हैं। जब आराध्या का जन्म हुआ था (16 नवंबर 2011) तो पापा अभिषेक ने उन्हें Audi A8 गिफ्ट की थी। उस समय कार की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए थी।

खबरों की मानें तो 2013 में ऐश-अभिषेक ने आराध्या के लिए 54 करोड़ रुपए का एक घर दुबई में खरीदा था। अब देखना होगा कि इस बार बर्थडे पर आराध्या के लिए क्या खास गिफ्ट होगा।

ये भी पढ़ें: एलोवेरा का एक पौधा 9 प्यूरीफायर के बराबर