#MeToo: कविता के जरिए बयां किया दर्द, 'घर में मां नहीं थी तो बिस्तर में घुस आया था पिता'
#MeToo अभियान से जुड़ी आफरीन ने कविता 'क्या याद है' के जरिये अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की।
नई दिल्ली:
हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने एक #MeToo अभियान शुरू किया, जिसके तहत दुनियाभर की महिलाएं यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग इस अभियान से जुड़कर अपनी कहानियों को शेयर कर रहे है।
इसी कैंपेन से जुड़ी उत्तर प्रदेश की लड़की की भावुक कर देने वाली कविता काफी वायरल हो रही है। आफरीन ने कविता 'क्या याद है आपको' के जरिये अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की। ये हरकत किसी और ने नहीं बल्कि उसके सौतेले पिता ने की थी।
आफरीन की कहानी सुन आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। वो अपने अब्बा से अपना दर्द बयां कर रहीं है। मां जब पहले पिता से अलग हुई तब उनकी मां ने दूसरी शादी की।
जब मां किसी काम से लखनऊ गई तब आफरीन के सौतेले पिता ने उनके साथ यौन शोषण किया। आफरीन अपने अब्बा से पूछती है कि क्या उन्हें अपनी बेटी की चीखें सुनाई नहीं दी? क्या उन्हें अपनी बेटी का दर्द महसूस नहीं हुआ? इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। अपने पहले पिता को संबोधित करते हुए आफरीन अपना दर्द सुनाती है।
और पढ़ें: KBC में युवराज ने जिंदगी के मुश्किल पलों को किया साझा, बिग बी के छलके आंसू
कविता के जरिए आफरीन बताती हैं कि किस तरह बचपन में हुई उस घटना के बाद वह आज तक खुद को उसी कमरे में बंद पाती हैं, जहां भागकर उन्होंने खुद को अपने सौतेले पिता की गंदी हरकतों से बचाया था।
एलिसा मिलानो ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वह अपने साथ हुई घटना को पूरी दुनिया को बताएं। उनके ट्वीट करने के बाद महिलाएं #MeToo हैशटैग के साथ खुद के साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को शेयर कर रही हैं। अब तक 27 हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं।
और पढ़ें: राजनीति में उतरेंगे कमल हासन, फैंस से लेंगे पार्टी का चंदा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी