logo-image

लालू ने सृजन घोटाले पर नीतीश पर कसा तंज, पूछा- अब नैतिकता कहां गई

लालू ने ट्विटर पर सृजन महिला विकास समिति स्वयंसेवी संस्था की संस्थापिका मनोरमा देवी की नीतीश कुमार के साथ वाली दो तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें एक सम्मान समारोह की हैं।

Updated on: 25 Aug 2017, 09:58 PM

नई दिल्ली:

बिहार के भागलपुर में सामने आए सृजन घोटाले के बाद लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर आरडेजी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पर सवाल खड़ किए हैं।

लालू ने नीतीश पर तंज करते हुए पूछा कि अब उनकी नैतिकता कहां चली गई?

राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख ने ट्वीट किया, 'सृजन बिहार का व्यापमं है। नीतीश कुमार की अंतरात्मा क्यों चुप है? आज उनकी नैतिकता कहां है?'

लालू ने ट्विटर पर सृजन महिला विकास समिति स्वयंसेवी संस्था की संस्थापिका मनोरमा देवी की नीतीश कुमार के साथ वाली दो तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें एक सम्मान समारोह की हैं।

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी भगाओ देश बचाओ' रैली में लालू की राजनीतिक साख दांव पर

तस्वीरों के नीचे लालू ने लिखा, 'सृजन संस्थापिका मनोरमा देवी, नीतीश कुमार की काफी करीबी रही हैं। नीतीश ने उनकी प्रशंसा करने के साथ ही हमेशा उन्हें प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया है।'

सृजन घोटाला एक स्वयंसेवी संस्थान सृजन महिला विकास समिति द्वारा सरकारी खातों से फर्जी तरीके से 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम हस्तांतरित कर उसका निजी उपयोग से जुड़ा है। विपक्ष की मांग पर बिहार सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की अनुशंसा की है।

यह भी पढ़ें: राम रहीम के बचाव में उतरे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, कहा-नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार