बिहार में आरटीआई कार्यकर्ता सहित 2 लोगों की हत्या
बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
नई दिल्ली:
बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, जमुई के बिछवे गांव के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता वाल्मीकी यादव (35) अपने दोस्त धर्मेंद्र यादव (30) के साथ रविवार रात अपनी बाइक से सिकंदरा से गांव लौट रहे थे, तभी बिछवे गांव के पास घात लगाए अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से वाल्मीकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वाल्मीकि के परिजनों के अनुसार, वे इन दिनों आंगनबाड़ी में अनियमितता को उजागर करने में लगे थे।
सिकंदरा के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने इस घटना को सुनियोजित बताते हुए कहा कि इस मामले में तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में 19 जून को बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें: बुराड़ी मौतें: धर्मांधता का शिकार या हत्या की साजिश...हर शख्स ढूंढ रहा है इन सवालों के जवाब
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी