logo-image

झारखंड:शहरी विधानसभा में क्या मोदी-शाह का चला जादू या फिर..., जानें क्या कहती है जमीनी सच्चाई

झारखंड विधानसभा चुनाव में मोदी और शाह का जादू नहीं चला. झारखंड में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है. हालांकि अभी वोटों की गिनती जारी है.

Updated on: 23 Dec 2019, 04:06 PM

नई दिल्ली:

झारखंड विधानसभा चुनाव में मोदी और शाह का जादू नहीं चला. झारखंड में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है. हालांकि अभी वोटों की गिनती जारी है. लेकिन जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल होता दिख रहा है.

झारखंड चुनाव में 81 में से 34 शहरी विधानसभा सीट है. इन सीटों पर बीजेपी और जेएमएम गठबंधन की स्थिति तब क्या थी और अब क्या है, आइए समझते हैं.

इसे भी पढ़ें:सीएम रघुबर दास का बड़ा बयान- झारखंड में फिर से बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी

सबसे पहले बता दें कि वो 34 शहरी विधानसभा सीट कौन-कौन से हैं. सिमडेगा, कोडरमा, दुमका, धनबाद, जमशेदपुर पश्चिम, बोकारो, गोड्डा, झरिया, लातेहार, घाटशिला, गिरिडीह, जमशेदपुर पूर्वी, हटिया, सरायकेला, तोरपा, खिजरी, रामगढ़, गढ़वा, मंडर, चाईबासा, हजारीबाग, रांची, लोहरदगा, देवघर, गुमला, कांके, सिंधरी, सिल्ली, जामताड़ा, तमाड़, डालटनगंज, राजमहल, खूंटी और पाकुड़.

अब चलते हैं शहरी क्षेत्रों में बीजेपी और जेएमएम गठबंधन की क्या है स्थिति देखिए-

PARTY      2019 LEADING  2014 WINING  2019 LOSS / GAIN
बीजेपी  17   22    -5
कांग्रेस    6    +4
जेएमएम  5  4  +1
जेवीएम    1  -2
आरजेडी  3 0 +3
आईएनडी  1    0 +1
एजेएसयू 1  3   -2
टोटल  34 34     

आंकड़ों पर गौर करें तो शहरी क्षेत्रों में बीजेपी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है. वहीं कांग्रेस को चार सीटों का फायदा हो रहा है. आरजेडी को 3 सीटों का फायदा हो रहा है. जेवीएम को भी 2 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है.