logo-image

Jharkhand Poll: आजसू ने बीजेपी से गठबंधन की बात तय न होते देख दूसरी सूची जारी की

झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी रही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने 6 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है.

Updated on: 18 Nov 2019, 12:36 PM

रांची:

झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी रही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने 6 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इसे मिलाकर राज्य में अब आगामी चुनावों में उसने कुल 18 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है. इससे पहले आजसू 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है. बीजेपी के साथ चुनावों के लिए अब तक गठबंधन न होने पाने के चलते आजसू ने शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की.

यह भी पढ़ेंः Jharkhand Poll: पहले चरण में 206 उम्मीदवार मैदान में, 22 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

आजसू ने शुक्रवार को जिन 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, उनमें मंझगांव से नन्दलाल बिरुवा, मांडर से हेमलता उरांव, पोटका से बुलूरानी सिंह, ईचागढ़ से हरेलाल महतो, हटिया से भरतकाशी साहू और घाटशिला से प्रदीप बालमुचू शामिल हैं. आजसू इन चुनावों में बीजेपी से 81 सीटों में से कम से कम 17 सीटों की लगातार मांग करती रही है, लेकिन बीजेपी उसे सिर्फ 9 सीटें देने की इच्छा जता चुकी है. जिसके चलते दोनों पार्टियां अब तक एक साथ नहीं आ सकी हैं.

यह भी पढ़ेंः Jharkhand Poll: झारखंड में दलबदलुओं की चांदी, जानिए किसने थामा किस पार्टी का हाथ

बता दें कि राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव होना है. नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे. बीजेपी अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी रैलियों की तिथि बीजेपी तय करने में जुटी है. बीजेपी की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव में माहौल बनाने के लिए मोदी और शाह की अधिक से अधिक रैलियां हों.

किस पार्टी ने किसे दिया टिकट, देखें पूरी लिस्टः-

Parties Candidate List
विधानसभा सीट बीजेपी कांग्रेस राजद लोजपा झाविमो आजसू झामुमो
राजमहल अनंत ओझा
बोरियो (ST) सूर्या हांसदा
बरहैट (ST) सिमोन मोल्टो
लिट्टीपाड़ा (ST) डेनियल किस्कु
पाकुड़
महेशपुर (ST) मिस्त्री सोरेन
शिकारीपाड़ा (ST) परितोष सोरेन राजेश मुर्मू
नाला सत्यानंद झा बातुल
जामताड़ा वीरेंद्र मंडल
दुमका (ST) श्रीमति लुईस मरांडी अंजुला मुर्मू
जामा (ST) सुरेश मुर्मू
जरमुंडी देवेंद्र कुंवर बिरेंद्र प्रधान संजय कुमार
मधुपुर राज पालीवाल सहीम खान
सारठ रणधीर सिंह उदय शंकर सिंह
देवघर (ST) नारायण राम दास सुरेश पासवान
पोड़ैयाहाट गजाधर सिंह प्रदीप यादव
गोड्‌डा अमित मंडल संजय प्रसाद यादव फूल कुमारी
महागामा अशोक कुमार भगत संजीव मिश्रा
कोडरमा श्रीमति नीरा यादव
बरकठा डॉ. जानकी यादव
बरही मनोज यादव अरविंद यादव
बड़कागांव बबलू सागर मुंडा रोशनलाल चौधरी
रामगढ़
मोहम्मद नईम अंसारी
सुनीता चौधरी
मांडू जेपी पटेल चंद्रनाथ भाई पटेल निर्मल महतो
हजारीबाग मनीष जायसवाल
सिमरिया (SC) किशुन कुमार दास रामदेव सिंह भोगता मनोज चंद्रा
चतरा (SC) जनार्दन पासवान सत्यानंद भोक्ता
धनवार लक्ष्मण प्रसाद सिंह
बगोदर नागेंद्र महतो रजनी कौर
जमुआ (SC) केदार हाजरा केदार पासवान
गांडेय जय प्रकाश वर्मा दिलीप वर्मा
गिरिडीह निर्भय शाहबादी
डुमरी सुतलान अंसारी
गोमिया गौतम तिवारी लंबोदर महतो बबिता महतो
बेरमो योगेश्वर महतो बातुल
बोकारो विरंची नारायण डॉ. प्रकाश सिंह
चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी उमाकांत रजक
सिंदरी इंद्रजीत महतो शैलेंद्र द्विवेदी रमेश साही सदानंद महतो
निरसा अपर्णा सेनगुप्ता
धनबाद राज सिन्हा
झरिया श्रीमति रागिनी सिंह
टुंडी
बाघमारा ढुल्लू महतो संतोष महतो
बहरागोड़ा कुणाल सारंगी हरमोहन महतो समीर कुमार मोहन्ती
घाटशिला (ST) लखन मार्डी डॉ. सुनीता प्रदीप बालमुचू रामदास सोरेन
पोटका (ST) श्रीमति मेनका सरदार नरेश मुर्मू बुलू रानी सिंह संजीव सरदार
जुगसलाई रामचंद्र सहिस
जमशेदपुर पूर्व रघुबर दास अभय सिंह
जमशेदपुर पश्चिम पंकज साव
ईचागढ़ साधुचरण महतो विनोद राय हरेलाल महतो सबीता महतो
सरायकेला गणेश महाली अनिल सोरेन चंपई सोरेन
चाईबासा ज्योति भरमार चंदामुनी बालमुचु दीपक बिरुआ
मझगांव भूषण पथ पिंगला जोसेफ पूर्ति नंदलाल बिरूवा निरल पूर्ति
जगन्नाथपुर मंगल सिंह बोबोंगा
मनोहरपुर (ST) गुरु चरण नायक सुशीला टोप्पो जोबा मांझी
चक्रधरपुर (ST) लक्ष्मण गिलुवा रामलाल मुंडा
खरसांवा जवाहर वनरा राम होनहागा दशरथ गगराई
तमाड़ प्रेम साही मुंडा विकास मुंडा
तोरपा (ST) कोचे मुंडा मार्शल मुंडू
खूंटी नीलकंठ मुंडा
सिल्ली सुदेश महतो सीमा महतो
खिजरी (ST) रामकुमार पाहन
रांची सीपी सिंह महुआ माझी
हटिया नवीन जायसवाल शोभा यादव भरत काशी साहू
कांके
मांडर देव कुमार धान बंधु तिर्की हेमलता उरांव
सिसई दिनेश ओरांव जिग्गा सुसारन होरो
गुमला (ST) मिशिर कुजुर भूषण तिर्की
बिशुनपुर (ST) अशोक उरांव चमरा लिंडा
सिमडेगा (ST) सदानंद बेसरा मोहन बडाईक
कोलेबिरा सुजान मुंडा
लोहरदगा सुखदेव भगत रामेश्वर उरांव पवन तिग्गा नीरू शांति
मनिका (ST) रघुपाल सिंह रामचंद्र सिंह राजपाल सिंह
लातेहार (SC) प्रकाश राम
पांकी शशि भूषण महतो देवेंद्र सिंह बिट्टू रामदेव प्रसाद यादव
डाल्टेनगंज आलोक चौरसिया के.एन. त्रिपाठी
बिश्रामपुर रामचंद्र चंद्रवंशी चंद्रशेखर दूबे शशिरंजन धर दूबे
छतरपुर (SC) श्रीमति पुष्पा देवी विजय राम शशिकांत कुमार
हुसैनाबाद संजय सिंह यादव आनंद प्रताप सिंह शिवपूजन मेहता
गढ़वा सत्येंद्र तिवारी मिथिलेश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर भानु प्रताप साही के.पी.यादव रेखा चौबे