उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद जहां एक तरफ मुख्यमंत्री कौन होगा की चर्चा हर तरफ चल रही है। वहीं गोरखपुर में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा सहित हिंदू और मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सांसद योगी आदित्यनाथ को भगवान राम के रूप में दिखाते हुए सूबे का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद जहां एक तरफ मुख्यमंत्री कौन होगा की चर्चा हर तरफ चल रही है। वहीं गोरखपुर में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा सहित हिंदू और मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सांसद योगी आदित्यनाथ को भगवान राम के रूप में दिखाते हुए सूबे का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के गेट पर रविवार को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। साथ ही न बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
इन कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। पोस्टर में योगी को राम बनाया गया। इस पोस्टर पर लिखा था, ‘उप्र के राम, मुख्यमंत्री बनकर करेंगे, सभी रावण रूपी विपक्षी पार्टियों का संहार’ और नीचे लिखा है, ‘उप्र वाले का कहना है, योगी को मुख्यमंत्री रहना है।’
और पढ़ें: बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू, 16 मार्च को यूपी, उत्तराखंड के सीएम पद पर होगा फैसला
पोस्टर में ऊपर एक तरफ राम रूपी योगी दूसरी तरफ रावण और उसके 10 सिर दिखाए गए। वहीं दूसरे पोस्टर में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर योगी लड्डू लिखा था। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जमकर प्रदर्शन किया और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी