Asian Games 2018: नवीन पटनायक का ऐलान- ओडिशा सरकार दुती चंद को देगी 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला धावक दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
नई दिल्ली:
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला धावक दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। दुती ने इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया था। दुती ने 100 मीटर की रेस में 11.32 सेकेंड का समय निकाला था। वह 0.02 सेकेंड से स्वर्ण पदक से चूक गई थीं।
100 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्ड धारक दुती को ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 'यह गर्व की बात है कि ओडिशा की खिलाड़ी ने 20 साल बाद देश का नाम रोशन किया है। 1998 के एशियाई खेलों में ओडिशा की खिलाड़ी रचिता पांडा मिस्त्री ने कांस्य पदक जीता था।'
और पढ़ें: Asian Games 2018 : 8वें दिन भारत की एथलेटिक्स में भारत की चांदी, दुती, अनस और हिमा को मिले 3 रजत
बयान के मुताबिक, 'उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता के कारण मुख्यमंत्री ने दुती को 1.5 करोड़ का ईनाम देने की घोषणा की है।' राज्य का खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान है। ओडिशा नई हाई परफॉर्मेस रीजनल एथलेटिक्स अकादमी खोलने को पूरी तरह से तैयार है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी