नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया में तीन महिला सुसाइड बॉम्बर्स ने खुद को उड़ाया, 28 की मौत
नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया में तीन महिला सुसाइड बॉम्बर्स ने खुद को बम से उड़ा दिया। महिला सुसाईड बॉम्बर्स ने अटैक के लिए विस्थापित लोगों के मार्केट को चुना।
नई दिल्ली:
नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया में तीन महिला सुसाइड बॉम्बर्स ने खुद को बम से उड़ा दिया। महिला सुसाईड बॉम्बर्स ने अटैक के लिए विस्थापित लोगों के मार्केट को चुना। अटैक में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 82 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
नॉर्थ-ईस्ट नाइजीरिया की राजधानी मैदुगुरी से 25 किलोमीटर दूर मंदारारी गांव में यह ब्लास्ट हुआ है। जिहादियों से लड़ने वाले एक सुरक्षा बल के बाबा कुरा ने बताया, 'तीन महिला बॉम्बर्स ने विस्थापित व्यक्तियों के कैंप के बाहर बॉम्ब विस्फोट किया।'
कुरा ने बताया कि इस अटैक में 28 लोगों की मौत हो गई जबकि 82 लोग घायल हो गए हैं। पहले एक महिला सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ाया, इस दौरान मार्केट के लोग उनकी दुकानें बंद करने लगे, लेकिन इसी बीच 2 और महिला बॉम्बर ने खुद को उड़ा दिया।
और पढ़ें: भारत को घेरने के चक्कर में कर्ज के दलदल में फंस गई चीन की अर्थव्यवस्था
स्थानीय एंटी जिहादिस्ट मिलिटिया फोर्स के हैड इब्रहिम लिमान ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमले में करीब 80 लोग घायल हुए हैं जिन्हें मैदुगुरी की हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
बता दें कि नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया कुख्यात आतंकी संगठन बोको हरम की गतिविधियों का हिस्सा है। समय-समय पर इस आतंकी संगठन द्वारा यहां पर बम विस्फोट, गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
और पढ़ें: पूर्व कर्मचारी का आरोप, गूगल में भी जातिवाद और लिंगभेद
बोको हरम ने एक विरोध शुरू किया था इस दौरान इस आतंकी संगठन ने करीब 20 हजार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस आतंकी संगठन की वजह से अबतक 26 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा