पेरिस में हुआ नाइफ अटैक, 1 की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार रात चाकू से किए गए हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार घायल हो गए थे।
नई दिल्ली:
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार रात चाकू से किए गए हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।
हमलावरों को स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था।
#UPDATE: Islamic State group claims responsibility for Paris attack, reports AFP.
— ANI (@ANI) May 12, 2018
हमले के दौरान जो लोग घटनास्थल पर मौजूद थे उन्होंने बताया कि हमलावर 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगा रहे थे।
पेरिस पुलिस ने बताया कि हमलावर हाथ में चाकू लिए सेंट्रल पेरिस में घुसा और लोगों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इससे पहले की मौके पर लोग कुछ समझ पाते हमलावर ने करीब 5 से 6 लोगों पर वार कर चुका था।
उल्लेखनीय है कि फ्रांस में 2015 में हुए हमले के बाद से राजधानी पैरिस हाई अलर्ट पर है। नवंबर 2015 में फ्रांस और इसके उपनगरीय इलाके सेंट डेनिस में हुए हमले में 129 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके बाद जून 2016 में में एक शख्स बेकाबू ट्रक लेकर फ्रेंच नैशनल डे समारोह के लिए जुटी भीड़ में घुस गया। इस हमले में 84 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें