डोकलाम विवाद: चीन ने भारतीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई, पार्टी की बैठक में शी को फजीहत से बचाने की कवायद
डोकलाम में सीमा पर भारत के साथ तनाव के बाद चीन ने भारतीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
नई दिल्ली:
डोकलाम में सीमा पर भारत के साथ तनाव के बाद चीन ने भारतीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक से पहले उठाए गए इस कदम को वहां के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग की साख और पार्टी पर पकड़ बनाए रखने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है।
भारतीय सीमा के अलावा उत्तर कोरिया और म्यांमार सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
पांच साल में एक बार होने वाली यह बैठक चीन का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम है। अधिकारी इस तरह की कोई घटना नहीं चाहेंगे, जिससे बैठक में किसी तरह की बाधा आए। इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पांच साल का दूसरा कार्यकाल मिलने वाला है।
हांगकांग स्थित 'साउथ चाइना मार्निग' ने एक रिपोर्ट में कहा है कि कम्युनिस्ट पार्टी की बेहद अहम कांग्रेस की तैयारियों के बीच चीन की सीमा पुलिस उत्तर कोरिया, भारत व म्यांमार सीमा पर सर्वोच्च सुरक्षा बनाए रखेगी।
और पढ़ें: कुलभूषण पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने 'काल्पनिक झूठ' करार दिया
रिपोर्ट में एक अधिकारी के बयान के हवाले से कहा गया है, 'पार्टी की 19वीं नेशनल कांग्रेस के लिए पूर्ण सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम उच्चतम मानकों व मजबूत उपायों का पालन करेंगे।'
चीन का लंबे समय से भारत के साथ सीमा विवाद रहा है। दोनों देशों के बीच 3,488 किमी की सीमा है, जिसका ज्यादातर भाग विवादित है।
चीन व भारत ने दो महीने से ज्यादा समय तक सिक्किम क्षेत्र में डोकलाम में चले सीमा गतिरोध को बीते महीने समाप्त किया।
चीन की पूर्वोत्तर की सीमा उत्तर कोरिया से लगती है। उत्तर कोरिया का परमाणु संकट दुनिया व खास तौर से इसके सहयोगी चीन के लिए चिंता का विषय है।
चीन को उत्तर कोरिया व अमेरिका के बीच युद्ध की स्थिति में शरणार्थियों के आने का भी डर है।
चीन म्यांमार से रोहिंग्या मुस्लिमों को भी चीन की सीमा में नहीं आने देना चाहेगा।
और पढ़ें: मुंबई भगदड़: बेटी के आखिरी शब्द, 'पापा आप आगे जाइए, मैं आ जाऊंगी'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव