CRS रिपोर्ट का दावा, ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को भारत के समर्थन की संभावना कम
भारत अमेरिका की इस दलील को नहीं मानता है कि ईरान ने परमाणु करार का उल्लंघन किया है।
नई दिल्ली:
सीआरएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर भारत और भारतीय कंपनियां अमेरिका का कितना साथ देंगी इस पर कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
इसके साथ ही कहा गया है कि भारत अमेरिका की इस दलील को नहीं मानता है कि ईरान ने परमाणु करार का उल्लंघन किया है।
कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपियन यूनियन की तरह ही भारत भी अमरिका के इस मूल्यांकन को नहीं मानता है कि ईरान परणाणु करार के उल्लंघन का दोषी है।
रिपोर्ट में कहा है, 'अमेरिका की तरफ से ईरान पर दोबारा लगाए गए प्रतिबंधों को भारत कितना सहयोग देगा यह कहना मुश्किल है। यूरोपीय देशों की तरह ही भारत के नेता भी मानते हैं कि ईरान ने कोई ज्वाइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ ऐक्शन का उल्लंधन नहीं किया है और उस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिये।'
इस महीने ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु डील से बाहर होने की घोषणा की थी।
और पढ़ें: कर्नाटक: 22 Cong,12 JDS नेता होंगे मंत्री, परमेश्वरा बनेंगे डिप्टी CM
परमाणु करार से हटने के साथ ही ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लग गया। जिसके परिणाम स्वरूप कोई भी देश और कंपनी जो ईरान के साथ काम या व्यापार कर रही हैं उन पर भी प्रतिबंध लग जाएगा।
फिलहाल चीन के बाद भारत ईरान के तेल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। रिपोर्ट में माना गया है कि भारत ने ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन करता रहा है। ताकि वो अपना परमाणु कार्यक्रम रोक दे।
और पढ़ें: वेदांता कॉपर प्लांट के खिलाफ हिंसक हुआ विरोध-प्रदर्शन, 9 की मौत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा