बांग्लादेश: सैन्य विद्रोह मामले में 139 की मौत की सजा बरकरार
25 और 26 फरवरी 2009 को बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) के एक समूह द्वारा सैन्य विद्रोह किया गया था। इस घटना में 74 लोगों की मौत हो गई थी।
highlights
- 25 और 26 फरवरी 2009 को बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) के एक समूह द्वारा सैन्य विद्रोह किया गया था
- इस मामले में कुल 850 लोग अभियुक्त थे जिनमें बीजीबी के 823 जवान और 23 नागरिक शामिल हैं
ढाका:
बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को 139 लोगों को मौत की सजा का फैसला बरकरार रखा है। इन सभी पर 2009 में सीमा गार्ड मुख्यालय पर सैन्य विद्रोह में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में 74 लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति नजरुल इस्लाम, न्यायमूर्ति शौकत हुसैन और न्यायमूर्ति मोहम्मद अबु जफर सिद्दीकी की एक खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।
उच्च न्यायालय खंडपीठ ने 196 सीमा रक्षकों को कैद के फैसले को भी बरकरार रखा है।
25 और 26 फरवरी 2009 को बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) के एक समूह द्वारा सैन्य विद्रोह किया गया था। बीजीबी एक अर्धसैनिक बल है जो देश की सीमाओं की रक्षा करता है।
और पढ़ें: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा- आतंकवाद के खात्मे तक जारी रहेगी जंग
घटना में मरने वालों में नागरिकों के अलावा बीजीबी के महानिदेशक और सेना के कुछ वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
इस मामले में कुल 850 लोग अभियुक्त थे जिनमें बीजीबी के 823 जवान और 23 नागरिक शामिल हैं।
अभियुक्तों में से 813 को गिरफ्तार किया गया था। 13 जमानत पर रिहा हैं और 20 फरार हैं, जबकि चार की हिरासत में मौत हो चुकी है।
और पढ़ें: पाकिस्तान: ईशनिंदा पर मचे बवाल के बाद कानून मंत्री हामिद का इस्तीफा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा