धोनी ने टी-20 और वनडे कप्तानी को कहा अलविदा, एक नजर धोनी के अब तक के करियर पर
महेंद्र सिंह धोनी ने एक दिवसीय और टी-20 कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। बीसीसीआई ने ट्विट कर इस संबंध में जानकारी दी है। इससे पहले धोनी टेस्ट टीम के कप्तानी से इस्तीफा दे चुके हैं।
नई दिल्ली:
महेंद्र सिंह धोनी ने एक दिवसीय और टी-20 कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। बीसीसीआई ने ट्विट कर इस संबंध में जानकारी दी है। इससे पहले धोनी टेस्ट टीम के कप्तानी से इस्तीफा दे चुके हैं। 2007 से भारत की कप्तानी की कमान धोनी के हाथो में थी। धोनी को पूरी दूनिया कैप्टन कूल कह कर बुलाती थी।
धोनी के क्रिकेट करियर शुरुआत
धोनी क्रिकेट करियर शुरुआत करते हुए 2003-04 में इंडिया A की तरफ किया था। यह टूर धोनी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। केन्या दौरे पर केन्या, भारत A और पाकिस्तान A के बीच खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में धोनी ने शानदार रन किए। यहां खेली गईं 6 पारियों में माही ने 2 शतक समेत कुल 362 रन बनाए। धोनी की इस परफॉर्मेंस से टीम इंडिया के उस वक्त के कैप्टन सौरव गांगुली बहुत प्रभावित हुए और इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला
वनडे में धोनी
पहले इंटरनैशनल पारी में 0 रन बनाए थे। इन्होंने अपनी इंटरनैशनल पारी बांग्लादेश के खिलाफ की और पहले मैच में 7वें नंबर पर खेलने उतरे और वह पहली ही बॉल पर रन आउट हो गए। वनडे क्रिकेट में एक साल तक शानदार खेल दिखाने के बाद साल 2005 में धोनी को टेस्ट टीम में खेलने का मौका मिल गया। धोनी ने अब तक वनडे में बनाए 9110 रन बनाए है।
सीमित ओवर में भारत के कप्तान धोनी अब तक 283 मैच खेल चुके हैं और करीब 51 के औसत से खेल रहे धोनी 9110 रन बना चुके हैं, जिसमें 9 शतक और 61 अर्द्धशतक उनके नाम हैं।
धोनी का टेस्ट करियर
2 दिसंबर 2005 धोनी ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की। 2014 में अपने टैस्ट करियर को अलविदा कह दिया। अपने 9 साल के टेस्ट करियर में धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेले और 38 के औसत से रन बनाए। टेस्ट में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 224 रन है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2013 में बनाया था। इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछ 256 कैच लपके और 38 स्टंप अपने नाम किए।
धोनी का T20 करियर
इसी तरह T20 में धोनी ने 35 की औसत से रन बनाए हैं। T20 में अब तक वह 41 कैच और 22 स्टंप अपने नाम कर चुके हैं।
धोनी के कप्तानी में भारत ने हर फॉर्मेट में कीर्तिमान रचा
धोनी कप्तानी में भारत ने क्रिकेट में एक से एक परचम लहराए। 2007 में भारत ने T20 विश्वकप जीता। 2011 में विश्वकप जीती और 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी अपने नाम किया। धोनी के कप्तानी में भारत क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 रैंक पर पहुंचाया।
सम्मान
1-2008-09 में धोनी को ICC प्लेयर ऑफ द इयर का सम्मान दिया गया।
2-उन्हें राजिव गांधी खेल रत्न से भी मिला है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग, देवी लक्ष्मी इन राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा
-
Pseudoscience: आभा पढ़ने की विद्या क्या है, देखते ही बता देते हैं उसका अच्छा और बुरा वक्त
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ