logo-image
लोकसभा चुनाव

इलाहाबाद: डॉक्टर एके बंसल की अस्पताल में घुसकर हत्या

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जानेमाने डॉक्टर ए के बंसल की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Updated on: 13 Jan 2017, 08:13 AM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जानेमाने डॉक्टर ए के बंसल की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बंसल को उनके अस्पताल जीवन ज्योति में गोली मारी गई। हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।

बताया जा रहा है कि बंसल को छह गोलियां लगी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन घंटे तक इलाज चला लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड की टीम भी अपराधियों को खोजने में जुटी है।

बंसल इलाहाबाद के जाने-मान डॉक्टरों में एक थे। उनकी हत्या से नाराज यूपी के सभी डॉक्टरों ने शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इससे पहले इलाहाबाद की एक जमीन विवाद को लेकर डॉक्टर बंसल पर देसी बम से हमला किया था।