शिवपाल ने जिसे मंच से धक्का देकर हटाया था, उसे अखिलेश ने दिया मंत्री का दर्जा
पार्टी के रजत जयंती समारोह में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जिस सैयद जावेद अब्बास आब्दी को धक्का देकर पोडियम से हटाया था, उन्हें अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिंचाई विभाग का सलाहकार मनोनीत किया है।
लखनऊ:
समाजवादी पार्टी में चाचा-भतीजे की लड़ाई अभी तक खत्म नहीं हुई है। पार्टी के रजत जयंती समारोह में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जिस सैयद जावेद अब्बास आब्दी को धक्का देकर पोडियम से हटाया था, उन्हें अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिंचाई विभाग का सलाहकार मनोनीत किया है।
शिया समुदाय से आने वाले सैयद जावेद अब्बास आब्दी की बहाली को चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
सिंचाई विभाग पहले शिवपाल सिंह यादव के ही पास था। जिसे अखिलेश यादव ने विवाद के समय शिवपाल से छीन लिया था।
उन्हें समाजवादी सरकार ने पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था। लेकिन उनके काम करने के तरीके की शिकायत मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर उन्हें इस हद से हटा दिया गया था।
पांच नवंबर को लखनऊ में सपा की रजत जयंती समारोह में आब्दी के भाषण पर मुलायम सिंह यादव ने नाराजगी जताई थी और हटने का इशारा भी किया था। इस इशारे पर शिवपाल ने उनसे माइक छीनकर पोडियम से धक्का दे दिया था।
इस घटना के एक महीने बीतने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने जावेद को सिंचाई जैसे बड़े विभाग का सलाहकार नियुक्त किया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा
-
Vaishakh Amavasya 2024: सौभाग्य योग में शुरू हुई आमावस्या, इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
-
Shani Jayanti 2024: आज है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप