logo-image

#KhatronKeKhiladi में नजर आएंगी भारती सिंह, पति हर्ष ने किया ये खुलासा

इस बार फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के साथ शो में हिस्सा लेंगी। हर्ष ने शो शुरू होने से एक खुलासा किया है।

Updated on: 23 Dec 2018, 11:48 PM

मुंबई:

मशहूर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ( Khatron Ke Khiladi Season 9) का नौवां सीजन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इसे एक बार फिर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करेंगे। इस बार फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) पति हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ शो में हिस्सा लेंगी। हर्ष ने शो शुरू होने से एक खुलासा किया है।

भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: 10 महीने में इतनी बदल गई 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वॉरियर, 26 सेकेंड में रातोंरात हुई थीं मशहूर

हर्ष उन्होंने कहा, 'जब मुझे शो का प्रस्ताव मिला, तो मैं निश्चित नहीं था और इस पर विचार कर रहा था। मेरी पत्नी भारती हमेशा मुझे ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन अलग-अलग चुनौतियों को लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनकी प्रेरणा के कारण, मैं बहुत सारे स्टंट भी कर सका, जिसमें रेपटाइल्स शामिल हैं, जिनसे मुझे सबसे ज्यादा डर लगता था।'

साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे हर्ष और भारती इस शो में एक साथ शामिल होंगे। इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर 5 जनवरी, 2019 से होगा।

View this post on Instagram

Khatron ke khiladi 5th January onwards... uske pehele 28 December ko SIMMBA 😂😂😂 #khatrokekhiladi #simmba

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 में इस जोड़ी के अलावा आदित्य नारायण, शमिता शेट्टी, विकास गुप्ता और एली गोनी भी शामिल होंगे।