logo-image

महाराष्ट्र कैबिनेट में इन नामों की है चर्चा, देखें संभावित मंत्रियों की List

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को होगा. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं.

Updated on: 08 Aug 2022, 07:15 PM

मुंबई:

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को होगा. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, शिवसेना के शिंदे गुट और बीजेपी की ओर से 7-7 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. आखिरी समय में एक मंत्री बढ़ सकते हैं. महाराष्ट्र के राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सुबह 11 बजे मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. यहां देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट...  
 
ये संभावित मंत्री लेंगे शपथ

बीजेपी की ओर से संभावित मंत्री

मराठा पश्चिम महाराष्ट्र से - चंद्रकांत पाटिल
उत्तर महाराष्ट्र, गुर्जर ओबीसी - गिरीश महाजन
पश्चिम महाराष्ट्र, मराठा - राधाकृष्ण विखे पाटिल
विदर्भ, वैश्य - सुधीर मुनगंटीवार  
नंदुरबार उत्तर महाराष्ट्र, आदिवासी- विजयकुमार गावित
पश्चिम महाराष्ट्र, शेड्यूल कास्ट - सुरेश खाड़े
औरंगाबाद मराठवाड़ा, ओबीसी - अतुल सावे
 
शिंदे गुट की ओर से संभावित मंत्री

कोंकण, मराठा- उदय सामंत
मराठवाड़ा, मराठा- संदीपान भूमरे
उत्तर महाराष्ट्र, ओबीसी- गुलाबराव पाटिल
उत्तर महाराष्ट्र, मराठा- दादा भूसे
पश्चिम महाराष्ट्र, मराठा- शंभुराजे देसाई

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के शिंदे गुट की नई सरकार बनी है. इस सरकार में अबतक एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की ही शपथ ली है. कैबिनेट विस्तार की देरी पर सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है, इसलिए सरकार ने फटाफट मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला किया है.