लालबाग के 'राजा' की विदाई, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ड्रोन-सीसीटीवी कैमरे से जगह-जगह नजर रखी जाएगी।
मुंबई:
अनंत चतुर्दशी के मौके पर गुरुवार को गणेश उत्सव का समापन हो रहा है। पूरे देश में बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की कामना कर उन्हें विदा किया जा रहा है। मुंबई में गणपति के दर्शन के लिए लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लालबाग के राजा की भी विदाई की पूरी तैयारी हो गई है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस के सीनियर ऑफिसर के साथ करीब 40 हजार फौज तैनात रहेगी। इसके अलावा ड्रोन-सीसीटीवी कैमरे से जगह-जगह नजर रखी जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए कई रास्तों को बंद किया गया है।
खास तरीके से होगा विसर्जन
लालबाग के राजा का विसर्जन अनोखे तरीके से होगा। मरीन इंजीनियरिंग के इस्तेमाल से बप्पा के लिए हाइड्रॉलिक लिफ्ट का प्लेटफॉर्म बनवाया गया है। इसमें गणपति की मूर्ति को समंदर में विसर्जित कर सकते हैं। इससे लोगों की जान जोखिम में नहीं पड़ेगी।
लालबाग के राजा को विदाई देने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा