भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर समूचे महाराष्ट्र में किया प्रदर्शन
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने राज्य में कथित तौर पर महिलाओं पर ‘‘बढ़ते अत्याचारों’’ के खिलाफ सोमवार को समूचे महाराष्ट्र में ‘‘आक्रोश’’ प्रदर्शन किया.
मुंबई:
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने राज्य में कथित तौर पर महिलाओं पर ‘‘बढ़ते अत्याचारों’’ के खिलाफ सोमवार को समूचे महाराष्ट्र में ‘‘आक्रोश’’ प्रदर्शन किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने पुणे तथा ठाणे में प्रदर्शन की कमान संभाली. परभणी, जालना, सोलापुर और अन्य जगह भी प्रदर्शन हुए. राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने दादर में चौपाटी से चैतन्यूभूमि तक मार्च निकाला. शेलार ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में प्रदर्शनों के तहत ठाणे में ‘‘आक्रोश’’ प्रदर्शन में शामिल हुआ और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.’’
पाटिल ने एक बयान में कहा, '' राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. लेकिन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार कुछ नहीं कर रही है. इसलिए भाजपा ऐसी असंवेदनशील सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन कर रही है. जब तक राज्य की महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं, तब तक हम सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे.'' दारेकर ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करनेवालों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए दावा किया कि उद्धव ठाकरे नीत सरकार किसानों, दलितों और श्रमिकों के बारे में चिंतित नहीं है.
प्रदर्शन कर रहे भाजपा के नेताओं ने राज्य मे आंध्र प्रदेश की तर्ज पर 'दिशा जैसे कानून' की मांग की. नासिक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साईंनाथ नगर चौराहा और अशोक स्तंभ पर मानव श्रृंखला बनाई. भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं और सरकार के खिलाफ नारे लगा रही थीं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद इन्हें रिहा कर दिया गया.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा