अशोक अर्जुन राव को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया
कांग्रेस ने अमरजीत सिंह मनहास को मुंबई इकाई की समन्वय समिति का प्रमुख, सुरेश शेट्टी को घोषणापत्र और प्रचार समिति का प्रमुख और चंद्राकात हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है.
नई दिल्ली:
कांग्रेस ने अशोक अर्जु्न राव जगताप को पार्टी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही चरण सिंह सापरा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खाम को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की.
जगताप पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के करीबी माने जाते हैं. वह महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं. कांग्रेस ने अमरजीत सिंह मनहास को मुंबई इकाई की समन्वय समिति का प्रमुख, सुरेश शेट्टी को घोषणापत्र और प्रचार समिति का प्रमुख और चंद्राकात हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट की अगुवाई में मुंबई के लिए स्कीनिंग एवं रणनीति समिति भी बनाई गई है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
DC vs RR : दिल्ली ने डोनोवन फरेरा-गुलबदीन को दिया डेब्यू का मौका, राजस्थान की प्लेइंग11 में 2 बदलाव
-
DC vs RR Dream11 Prediction : दिल्ली और राजस्थान के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
MI vs SRH : पापा को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे जूनियर बुमराह, बेटे अंगद की पहली फोटो हुई वायरल
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार