MP: बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, 34 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाया
मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक गांव में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया जिसे रेस्क्यू टीम करीब 35 घंटों की मशक्कत के बाद बचा लिया।
नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक गांव में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया जिसे रेस्क्यू टीम करीब 35 घंटों की मशक्कत के बाद बचा लिया। पूरे बचाव और राहत काम में करीब 200 अफसरों, कर्मचारियों और सेना की मदद भी ली गई थी।
जिले के उमरिया गांव में रोशन नाम का बच्चा शनिवार को 11.30 बजे खेलते वक्त 40 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया था। बच्चा गड्ढे में 27 फुट नीचे जाकर फंस गया था।
दो दिन तक लगातार कोशिशें जारी रहने के बाद आखिरकार रविवार रात को बच्चे को सकुशल बचा लिया गया। सेना के हवलदार अवतार सिंह ने रोशन को रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकाला।
और पढ़ें: झारखंड में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन
यूं निकाला मासूम को गड्ढे से
रोशन खेत में बने 8 से 10 इंच के चौड़े बोरवेल में जमीनी सतह से 27 फीट नीचे फंसा था। गड्ढे से करीब 8 फीट की दूरी पर जेसीबी पोकलेन ब्रेकर से बावड़ीनुमा गहरा गड्ढा खोदा गया। करीब 40 फीट गड्ढा खोदने के बाद सुरंग बनाई गई और बच्चे को बचाया गया।
रेस्क्यू के दौरान मां ने की बच्चे से बात
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोपहर करीब 1 बजे मां रेखा को घटनास्थल पर लाया गया था। उसने करीब 2 मिनट बेटे से बात की और हिम्मत बंधाई। मां को एंबुलेंस में टेवलेट की स्क्रीन पर बच्चे को दिखाया गया।
और पढ़ें: लड़के से मिलने गई 13 साल की बच्ची, पिता ने गुस्से में कर दी हत्या
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी