Ram Rahim को फिर मिली पैरोल, 50 दिन के लिए सुनारिया जेल से किया गया रिहा
यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में रहने वाला है. बताया जा रहा है कि जेल से आज शाम या फिर शनिवार की सुबह बाहर निकलेगा.
नई दिल्ली:
हरियाणा रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर सरकार ने 50 दिनों की पैरोल दी है. 29 दिन पहले ही राम रहीम फरलो काट जेल लौटे थे. 50 दिनों की पैरोल मिलने का बाद शुक्रवार को राम रहीम को सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने बाबा राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी है. इस दौरान राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा. आपको बता दें कि हरियाणा के जेल नियमों के तहत कोई भी सजायाफ्ता कैदी वर्ष में 70 दिनों तक पैरोल ले सकता है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर के उद्धाटन के दिन कहां-कहां रहेगा अवकाश? इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज को मिले निर्देश
राम रहीम हाल ही में जेल लौटा था
राम रहीम को हरियाणा सरकार ने नवंबर माह में 21 दिनों की फरलो दी है. इस दौरान वह 21 दिन तक यूपी के बागपत के आश्रम में रहा. यहां से 21 दिंसबर को राम रहीम रोहतक जेल लौटा. एक बार फिर राम रहीम को पैरोल मिली है.
#WATCH | Haryana: Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh released from Sunaria prison in Rohtak after being granted 50-day parole. pic.twitter.com/aDkNI4isAs
— ANI (@ANI) January 19, 2024
जानें कब-कब मिली पैरोल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड और रेप के मामले में 2017 में सजा सुनाई गई थी. राम रहीम को अब तक 9 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है. पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल दी गई थी. तब राम रहीम की मां बीमार थी. उनसे मिलने के लिए पैरोल मिली थी. दूसरी बार 21 मई 2021 को एक बार फिर बीमार मां को देखने के लिए एक दिन की पैरोल मिली. तीसरी बार पैरोल 7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की मिली. चौथी बार जून 2022 को एक माह की पैरौल दी गई.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी