बिहार में बनी दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला, कतार में लगी सैकड़ों देशों से बड़ी आबादी
बिहार आज विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बना इतिहास रचने जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरण के उद्देश्य से आज राज्य में दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गई है.
पटना:
बिहार आज विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बना इतिहास रचने जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरण के उद्देश्य से आज राज्य में दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गई है. इस अनोखी मानव श्रृंखला के जरिए नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया है. इस बार 16,351 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने का लक्ष्य रखा गया. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधे घंटे तक 4 करोड़ से अधिक लोग एक-दूसरे का हाथ थामे श्रृंखलाबद्ध खड़े हुए.
यह भी पढ़ेंः महागठबंधन में CM फेस पर रार: तेजस्वी पर घटक दलों में असमंजस, कांग्रेस ने उछाला यह नाम
मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की. नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, तमाम मंत्री, विधायक और नेता कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे.
Bihar: CM Nitish Kr,Dy CM Sushil Modi&other min of the state gather at Gandhi Maidan,in Patna to participate in the human chain formation, organised by state govt, in support of 'Jal, Jeevan, Hariyali',a flagship prog of CM,to fight climate change&social evils like child marriage pic.twitter.com/JfugoSe7Pm
— ANI (@ANI) January 19, 2020
सरकार के आला अधिकारियों का दल भी एक-दूसरे के हाथ से हाथ जोड़े कतारबद्ध खड़े हुए. इस मानव श्रृंखला की तस्वीर लेने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर मंगवाए गए हैं.
जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनी इस मानव श्रृंखला में बच्चे, बुजुर्ग, महिला, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और पुलिसकर्मी रविवार को सुबह से ही विभिन्न सड़कों पर एक-दूसरे के हाथ थामे खड़े हो गए. सभी के अंदर मानव श्रृंखला में हिस्सेदारी लेने के लिए जोश दिखाई दिया.
मानव शृंखला, 2020@NitishKumar
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) January 19, 2020
#ManavShrinkhala2020#BiharHumanChain2020#JalJeevanHariyali#NitishKumar#NashaMuktBihar#DahejMuktBihar#AntiBalVivah pic.twitter.com/2GUW8BrjJr
मानव शृंखला, 2020@NitishKumar#ManavShrinkhala2020#BiharHumanChain2020#JalJeevanHariyali#NitishKumar #NashaMuktBihar#DahejMuktBihar#AntiBalVivah pic.twitter.com/VJabjUoBcW
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) January 19, 2020
मानव शृंखला, 2020@NitishKumar #ManavShrinkhala2020#BiharHumanChain2020#JalJeevanHariyali#NitishKumar#NashaMuktBihar#DahejMuktBihar#AntiBalVivah pic.twitter.com/CqUsjE0fk7
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) January 19, 2020
जल-जीवन-हरियाली को लेकर बनी विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का डाक्यूमेंटेशन करा राज्य सरकार अब प्रमाण स्वरूप वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सौंपेगी. बता दें कि इससे पहले बिहार में शराबबंदी को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी 2017 को तथा 21 जनवरी 2018 को दहेज और बाल विवाह के खिलाफ भी मानव श्रृंखला बनाई गई थी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव