योगी आदित्यनाथ ने ली यूपी के सीएम पद की शपथ, जानें किसने संभाला राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार
फायरब्रांड नेता आदित्यनाथ योगी ने रविवार को राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता आदित्यनाथ योगी ने रविवार को राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाइक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी कैबिनेट में 22 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 15 राज्यमंत्रियों को जगह दी गई है।
योगी कैबिनेट में इन राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को जगह मिली है:
- अनुपमा जायसवाल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। वह बीजेपी महिला मोर्चा की प्रभारी मंत्री रही हैं और बहराइच सदर सीट से विधायक हैं।
- सुरेश राणा ने भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। मुजफ्फरनगर के थाना भवन से जीते हैं।
- उपेंद्र तिवारी को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। बलिया जिले के फेफना सीट से विधायक हैं। दूसरे बार उपेंद्र तिवारी विधायक बने हैं।
ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट में रीता बहुगुणा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, चेतन चौहान समेत 22 चेहरों को मिली जगह
- डॉ. महेंद्र सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं।
- स्वतंत्र देव सिंह को भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। आरएसएस प्रचारक रहे हैं।
- भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। ये यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं और जाटों के बड़े नेता हैं।
- धर्म सिंह सैनी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रिमंडल के रूप में जगह दी गई है। ये नकुड विधान सभा सीट से विधायक हैं और बीएसपी से बीजेपी में आए थे।
- अनिल राजभर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। ये शिवपुर विधानसभा सीट से जीते हैं।
ये भी पढ़ें: UP में 'योगीराज' का आगाज, आदित्यनाथ ने सीएम तो केपी मौर्य और दिनेश शर्मा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
- स्वाति सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रीमंडल में जगह दी गई है। स्वाति लखनऊ के सरोजनी नगर से जीती हैं।
- गुलाबो देवी को राज्य मंत्री बनाया गया है। ये चंदौसी से विधायक हैं।
- जयप्रकाश निषाद को भी राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। देवरिया के रुद्रपुर सीट से चुनकर आए हैं।
- अर्चना पांडे को राज्य मंत्री के रूप में योगी मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। ये कन्नौज सीट से जीतकर आई हैं।
- जयकुमार सिंह जैकी को राज्य मंत्री बनाया गया है। ये अपना दल के विधायक हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sita Navami 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? इस मूहूर्त में पूजा करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!
-
Kuber Upay: अक्षय तृतीया पर करें कुबेर के ये उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी
-
Maa Laxmi Upay: सुबह इस समय खोल देने चाहिए घर के सारे खिड़की दरवाजे, देवी लक्ष्मी का होता है आगमन
-
Gifting Gold: क्या पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने से होती है तरक्की, जानें क्या कहता है शास्त्र