एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत ने चीन को 9-0 से रौंदा
मलयेशिया में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारतीय टीम ने चीन को 9-0 से रौंद दिया।
नई दिल्ली:
मलयेशिया में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारतीय टीम ने चीन को 9-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली।
टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक कुल चार मैच खेले हैं इन चार मैचों में 10 अंक हासिल किए हैं। भारतीय टीम तीन मैच अपने नाम किया है जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा था। बुधवार को भारत का अगला मुकाबला मेजबान मलयेशिया से होगा।
चीन के खिलाफ पूरे मैच में भारत ने दबदवा बनाए रखा। भारत के लिए जसजीत, आकाशदीप और अफ्फान यूसुफ ने दो-दो गोल दागे जबकि ललित उपाध्याय, निक्कन और रुपिंदर पाल ने एक-एक गोल दागे।
इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया था। टूर्नामेंट में भारत ने चीन के अलावा जापान को भी 10-2 के बड़े अंतर से मात दे चुका है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा