logo-image
लोकसभा चुनाव

IPL 2023: इंतजार खत्म, IPL 2023 में बवाल मचाने रोहित शर्मा की MI से जुड़ेगा ये घातक खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जोफ्रा आर्चर के बैक साइड से तस्वीर शेयर किया है. इस पोस्ट में आर्चर मुंबई इंडियंस की जर्सी में नज़र आ रहे हैं. बता दें कि आईपीएल 2023 से पहले मुंबई के कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. टीम

Updated on: 26 Mar 2023, 07:51 PM

नई दिल्ली:

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 31 मार्च से आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट से पहले आईपीएल के सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. या यूं कहें तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का लंबा इंतजार अब खत्म हुआ. दरअसल, टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे. आर्चर चोट की वजह से आईपीएल के पिछले सीजन नहीं खेल पाए थे. इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज ने साल 2020 आखिरी बार आईपीएल का मैच खेला था. वह साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें: IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, शुरुआती मैच नहीं खेलेगा IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाला खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जोफ्रा आर्चर के बैक साइड से तस्वीर शेयर किया है. इस पोस्ट में आर्चर मुंबई इंडियंस की जर्सी में नज़र आ रहे हैं. बता दें कि आईपीएल 2023 से पहले मुंबई के कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रूप में मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ा झटका लगा है. ऐसे में जोफ्रा आर्चर के टीम में शामिल होने कप्तान रोहित शर्मा और टीम के लिए राहत भरी खबर है. वहीं आर्चर के वापसी से एमआई के फैंस भी काफी खुश हैं. 

मुंबई इंडियंस के लिए पहली बार खेलेंगे जोफ्रा आर्चर

बता दें कि जोफ्रा आर्चर पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे. मुंबई ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वो चोट के चलते आईपीएल 2022 का एक भी मुकाबले नहीं खेल पाए थे, लेकिन आर्चर इस बार पूरी तरह तैयार हैं. आईपीएल 2023 में वह मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे विराट कोहली, RCB के खिलाड़ियों के साथ शुरू की प्रैक्टिस