logo-image

यशस्वी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, बने नए 'सिक्सर किंग'

Yashasvi Jaiswal Six Record : यशस्वी इस वक्त कमाल के फॉर्म में हैं और लगातार अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक 20 छक्के लगा चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रचा.

Updated on: 24 Feb 2024, 06:02 PM

नई दिल्ली:

Yashasvi Jaiswal Record : भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जब से टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी गई है, वह लगातार रन बना रहे हैं. पिछले 2 मैचों में डबल सेंचुरी लगाने वाले यशस्वी ने रांची टेस्ट की पहली पारी में भी 73 रनों की शानदार पारी खेली. भले ही वह इसे शतक में तब्दील ना कर पाए हो, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान छक्कों के मामले में बड़े-बड़े कारनामे कर दिए हैं और नए सिक्सर किंग बनकर उभर रहे हैं. तो आइए आपको यशस्वी के सिक्स वाले रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं...

1- Yashasvi Jaiswal इस वक्त कमाल के फॉर्म में हैं और लगातार अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक 20 छक्के लगा चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है. वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके लिए उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में 19 सिक्स जडे़ थे.

23 छक्के - यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड (2024)*

19  छक्के - रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2019)

15  छक्के - शिमरेन हेमीमीर बनाम बांग्लादेश (2018)

15  छक्के - बेन स्टोक्स बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)

एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट पर गौर करें, तो यशस्वी जायसवाल 23 सिक्स की मदद से दूसरे नंबर पर आते हैं. 

25 छक्के - सचिन तेंदुलकर - बनाम ऑस्ट्रेलिया

23 छक्के - Yashasvi Jaiswal - बनाम इंग्लैंड

22 छक्के - रोहित शर्मा - बनाम साउथ अफ्रीका

21 छक्के - कपिल देव - बनाम इंग्लैंड

21 छक्के - ऋषभ पंत - बनाम इंग्लैंड

एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं. यशस्वी ने वीरेंद्र सहवाग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाही कर दिया है. यशस्वी ने इस साल अब तक 23 सिक्स लगाए हैं. वहीं, सहवाग ने साल 2008 में टेस्ट फॉर्मेट में 22 सिक्स लगाए थे. 

Yashasvi Jaiswal : 23 सिक्स (2024)

वीरेंद्र सहवाग : 22 (2008)

ऋषभ पंत : 21 (2021)

रोहित शर्मा : 20 (2019)

मयंक अग्रवाल : 18 (2019)

ये भी पढ़ें : सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान का रणजी ट्रॉफी में जलवा, दोहरा शतक लगाकर मचाया तहलका