logo-image

MS Dhoni famous Statement: जब धोनी ने जर्नलिस्ट की कर दी थी बोलती बंद, VIDEO

MS Dhoni famous Statement: धोनी ने जब अपने जवाब से सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया था.

Updated on: 05 Jul 2023, 08:06 AM

नई दिल्ली:

MS Dhoni famous Statement: महेंद्र सिंह धोनी एक सफल कप्तान. एक सफल विकेटकीपर. एक सफल बल्लेबाज और एक सफल फिनिशर हैं. ये सारी क्वालिटी धोनी के अंदर मौजूद है इसलिए आज धोनी को करोड़ों फैंस प्यार करते हैं .संन्यास लिए हुए 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन आज भी धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. जितने फैंस धोनी की कप्तानी के कायल हैं उतने ही उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के हैं. धोनी जिस बेबाकी अंदाज में जर्नलिस्ट के साथ बातचीत करते हुए नजर आते हैं, उनका अलग ही अंदाज है. आज हम आपको उसे खास पल के बारे में बताते हैं जो इस सदी का क्रिकेट में सबसे अच्छा जवाब माना गया.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni's record : धोनी के नाम है अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर

हॉल तालियों से गूंज उठा

दरएसल बात साल 2016 की है. T20 वर्ल्ड कप हो रहा था. एक विदेशी जर्नलिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी से उनके फ्यूचर प्लान के लिए पूछा, कि क्या आप संन्यास लेने जा रहे हैं? उस समय धोनी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. धोनी हंसते हुए उस जर्नलिस्ट को अपने पास बुलाते हैं और काउंटर सवाल करते हैं, कि क्या मैं आपको अनफिट दिखता हूं? आपको क्या लगता है कि मैं और खेल सकता हूं? तो फिर जर्नलिस्ट ने इसके जवाब में कहा कि, जी हां. बिल्कुल, क्यों नहीं. धोनी कहते हैं कि लिजिए मिल गया आपको मेरा जवाब. आपने खुद ही इस अपने सवाल का आंसर दे दिया.

यह भी पढ़ें: IND vs WI : 12 जुलाई से खेला जाएगा पहला टेस्ट, रोहित इन 2 खिलाड़ियों को दे सकते हैं डेब्यू का मौका

मैच के बाद भी कूल रहते हैं धोनी

उसके बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज गया. ऐसे कप्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैसे देख सकता है और वह भी उसके रिटायरमेंट की जब उससे सवाल पूछा गया हो. धोनी का यही अलग अंदाज उनको सब खिलाड़ियों से अलग बनाता है. कूल दिमाग के साथ धोनी ना सिर्फ मैदान पर फैसले लेते हैं, बल्कि मैच के बाद या फिर कॉन्फ्रेंस में अपनी बातें रखते हैं.