Test Cricket Lowest Score: इन टीमों के नाम दर्ज कई रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में बड़े सारे रिकॉर्ड बनते हैं लेकिन कुछ ही याद रहते हैं लेकिन अब साल 2020 में एक बड़ा रिकॉर्ड बना है जिसको याद रख पाना आसान होगा लेकिन कोई इसे याद नहीं करना चाहेगा.
नई दिल्ली:
टेस्ट क्रिकेट में बड़े सारे रिकॉर्ड बनते हैं लेकिन कुछ ही याद रहते हैं लेकिन अब साल 2020 में एक बड़ा रिकॉर्ड बना है जिसको याद रख पाना आसान होगा लेकिन कोई इसे याद नहीं करना चाहेगा. टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे कब स्कोर 36 रन का है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के डे नाइट टेस्ट टेस्ट में बना. इससे पहले भारत का सबसे कम स्कोर 42 का था. साल 1974 में भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर 42 रनों पर आउट हो गई थी. खास बात ये है कि आज यानी 19 दिसंबर 2020 को पहली बार भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 19 रन के अंदर अपने छह विकेट गंवा दिए थे. ये तो थी भारत के सबसे कम स्कोर की बात लेकिन टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के नाम 26 रन का सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है जो साल 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ बना था.
टीम | स्कोर | किसके खिलाफ | जगह | साल |
न्यूजीलैंड | 26 | इंग्लैंड | ऑकलैंड | 1955 |
साउथ अफ्रीका | 30 | इंग्लैंड | पोर्ट एलिजाबेथ | 1896 |
साउथ अफ्रीका | 30 | इंग्लैंड | बर्मिघम | 1924 |
साउथ अफ्रीका | 35 | इंग्लैंड | केप टाउन | 1999 |
साउथ अफ्रीका | 36 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 1932 |
भारत | 36/9 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2020 |
ऑस्ट्रेलिया | 36 | इंग्लैंड | बर्मिंघम | 1902 |
आयरलैंड | 38 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 2019 |
न्यूजीलैंड | 42 | ऑस्ट्रेलिया | वेलिंगटन | 1946 |
ऑस्ट्रेलिया | 42 | इंग्लैंड | सिडनी | 1888 |
भारत | 42 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 1974 |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा