logo-image
लोकसभा चुनाव

युवराज के ट्विटर पर सवाल का बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद

रविवार (30 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा के जन्‍मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा था।

Updated on: 01 May 2017, 05:07 PM

नई दिल्ली:

रविवार (30 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा के जन्‍मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा था। सभी खिलाड़ी रोहित को शुभकामनाएं दे रहे थे। युवराज सिंह ने भी रोहित शर्मा को टि्वटर के जरिए बधाई दी। युवराज ने बधाई में चुटकी लेते हुए लिखा, ' हिटमैन आज तुम्‍हारा बर्थडे है। ढेर सारा प्‍यार और शुभकामनाएं। उम्‍मीद करता हूं कि रितिका सजदेह तुम्‍हारे प्‍यारे से गालों पर थोड़ा सा केक लगाएगी।'

रोहित शर्मा ने इस ट्वीट का ऐसा जवाब दिया जिसने युवराज को क्लीन बोल्ड कर दिया और उनकी बोलती बंद कर दी। रोहित ने जवाब में लिखा, 'शुक्रिया, उसने मेरे चेहरे पर केक लगाया है लेकिन असली सवाल यह है कि आप अपना हेयरबैंड हेजल को वापस कब करने जा रहे हैं।'

आपको बता दे कि युवराज हाल के आईपीएल मैचों में पोनीटेल बनाकर उतर रहे हैं। इसी पर रोहित ने चुटकी ली थी। हेजल कीच युवराज सिंह की बीवी है।

और पढ़ें: IPL 2017 LIVE Score, MI Vs RCB: शेन वाटसन आउट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 100 रन पूरे, गिरे 4 विकेट