IPL 2017 final MI Vs RPS: मुंबई के रोहित शर्मा और पुणे के स्टीव स्मिथ, क्या कहता है कप्तानों का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो आईपीएल 10 में उनका प्रदर्शन उनके साख के हिसाब से नहीं रहा। 16 मैचों में अब तक रोहित ने 23.67 के औसत से 309 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली है।
नई दिल्ली:
रविवार को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस और पुणे टीम आमने सामने होगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस इससे पहले तीन बार फाइनल खेल चुकी है। रविवार को होने वाले इस मैच में मुंबई चौथी बार फाइनल खेलने उतरेगी।
कैसा रहा आईपीएल 10 में सफर
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो आईपीएल 10 में उनका प्रदर्शन उनके साख के हिसाब से नहीं रहा। 16 मैचों में अब तक रोहित ने 23.67 के औसत से 309 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली है।
वहीं पुणे के कप्तान स्मिथ की बात करें तो उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेली है जिसने इस टीम के जीत की कहानी लिखी है। स्मिथ ने 14 मैचों में 38.47 की औसत से 421 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2017 final MI Vs RPS: खिलाड़ियों के दम पर नहीं इस वजह से आईपीएल 10 के फाइनल में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजाएंट !
रोहित पर भारी हैं स्मिथ
आईपीएल 10 के लीग राउंड में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स और स्मिथ की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजायंट दो बार भिड़ीं थी, जिनमें दोनों ही मैच पुणे के नाम रहे थे। फिर क्वालिफायर मुकाबले में भी मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा था. ऐसे में रोहित के खिलाफ स्मिथ का रिकॉर्ड बेहतर है।
रोहित कर चुके हैं 2 बार फाइनल में कप्तानी
मुंबई की टीम दो बार वर्ष 2113 और 2015 में आईपीएल चैंपियन रही थी। दोनों ही मौको पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा थे। जबकि पिछली बार पुणे की कप्तानी धोनी कर रहे थे तो इस बार कमान स्थिथ के हाथ में हैं। पुणे पहली बार फाइनल में पहुंची है।
यह भी पढ़ें: IPL 2017: मुबई इंडियंस Vs पुणे सुपरजाएंट के बीच मैच से पहले जानिए आईपीएल फाइनल से जुड़ी ये दिलचस्प बातें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार