प्रो कबड्डी लीग: जयपुर पिंक पैंथर ने यू मुंबा को दी उसी के घर में मात
जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में शुक्रवार को मुंबई चरण में खेले गए पहले मैच में यू-मुंबा को उसी के घर में मात दी।
ऩई दिल्ली:
मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में शुक्रवार को मुंबई चरण में खेले गए पहले मैच में यू-मुंबा को उसी के घर में मात दी।
एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जयपुर का इस लीग में मुंबई के खिलाफ खेला गया पहला मैच था और उसने इस मैच में मुंबई को 39-36 से हरा दिया।
जयपुर की जीत में 10 रेड अंक लेने वाले जसवीर ने अहम भूमिका निभाई।
जसवीर की पहली रेड को असफल करते हुए यू-मुंबा ने अपना खाता खोला। इसके बाद काशीलिंग अदाके ने सफल रेड मारकर मुंबई को 2-0 की बढ़त दी। पवन कुमार ने सफल रेड कर जयपुर का खाता खोला। इसके बाद टीम ने मुंबई के खिलाड़ी नितिन मदाने की रेड को असफल कर स्कोर 2-2 से बराबर लिया।
जयपुर ने इसके बाद पवन की सफल रेड और मुंबई के दो खिलाड़ियों कप्तान अनूप कुमार और काशिलिंग की रेड को असफल कर 7-3 से बढ़त ले ली थी। डू और डाई रेड में जसवीर ने सुपर रेड मारते हुए मुंबई के पाले में बचे तीनों खिलाड़ियों को आउट कर पांच अंक लेते हुए जयपुर को 13-8 से बढ़त दिला दी।
मुंबा के पाले में बचे दो खिलाड़ियों ने जसवीर को आउट कर जयपुर के खिलाफ स्कोर 13-20 किया। हालांकि, एक बार फिर जयपुर ने मुंबई को ऑल आउट कर पहले हाफ की समाप्ति में 24-14 से बढ़त बना ली।
अनूप ने जहां दूसरे हाफ की शुरुआत में सफल रेड मारकर मुंबई का स्कोर 15-24 किया, वहीं अगले ही पल पवन ने जयपुर के लिए रेड में दो अंक लेकर जयपुर का स्कोर 26-15 कर दिया।
मुंबई की टीम मैच की समाप्ति के लिए बचे 17 मिनटों में एक बार फिर ऑल आउट की कगार पर पहुंच चुकी थी। रेड मारने के लिए मुंबई के पाले में आए जसवीर को आउट करते हुए मुंबई ने सुपर टैकल किया और जयपुर के खिलाफ अपना स्कोर 19-30 किया।
इसे भी पढ़ें: Ind Vs SL: स्टंपिंग में धोनी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
मुंबई के कप्तान अनूप की रेड को असफल कर और जसवीर के दम पर एक बार फिर मुंबई को ऑल आउट कर जयपुर ने 35-19 की बढ़त ले ली।
अब तक तीन बार ऑल आउट हो चुकी मुंबई के लिए मैच में वापसी कर पाना असंभव था। हालांकि, अपने हर प्रयास से किसी तरह मुंबई अंकों के अंतर को पाटने की कोशिश कर रही थी। अंतिम बचे छह मिनटों में जयपुर ने मुंबई के खिलाफ 38-23 से बढ़त बना रखी थी।
अंतिम चार मिनट में मुंबई ने जयपुर को ऑल-आउट कर स्कोर 30-38 किया। इसके बाद अच्छा प्रयास कर मुंबई ने जयपुर के खिलाफ स्कोर 33-38 कर दिया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई और 36-39 से हार गई।
इसे भी पढ़ें: प्रो कबड्डी लीग: क्रिकेट से ज्यादा कबड्डी को देखते हैं दर्शक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार