आज पहली बार बिकेगा Xiaomi Mi A2, जानें कीमत व ऑफर्स
वहीं जियो अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5 टीबी डेटा मुफ्त दे रहा है।
नई दिल्ली:
आज देश में पहली बार Xiaomi Mi A2 को उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की सेल गुरुवार को दोपहर 12 बजे Amazon, MI.com, MI होम और MI प्रीफर्ड पार्टनर स्टोर पर शुरू हो जाएगी। इस फोन को सबसे पहले जुलाई के महीने में ग्लोबली स्पेन में लॉन्च किया गया था। हालांकि भारत में फोन को इसी महीने पिछले सप्ताह पेश किया गया है।
वहीं जियो अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5 टीबी डेटा मुफ्त दे रहा है। इस फोन में बैटरी की बात करें तो 3010 एमएएच है जो इसे लंबे समय तक चलने का गारंटी देता है। इस हैंडसेट में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है।
भारत में Mi A2 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये, जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।
और पढ़ें: मानव अंतरिक्ष अभियान से भारत में निकलेंगी 15 हजार नौकरी: ISRO अध्यक्ष
Xiaomi Mi A2 ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है और यह ऐंड्रॉयड वन प्लैटफॉर्म वाला फोन है। इसमें 5.99 इंच फुल एचडी+ (2160×1080 पिक्सल) रेज़ॉलूशन डिस्प्ले है, जिसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास है।
सेल्फी और विडियो के लिए फोन में सॉफ्ट एलईडी फ्लैश व सोनी IMX376 सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर व फ्रंट, दोनों कैमरे एआई फीचर्स के साथ आते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट