क्या पीरियड्स में टूट जाता है रोजा? जानें रमजान से जुड़े मिथक
इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। यह अल्लाह की इबादत करने का बेहद खास महीना होता है। मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं, लेकिन इसको लेकर कई मिथक और धारणाएं भी हैं।
नई दिल्ली:
इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। यह अल्लाह की इबादत करने का बेहद खास महीना होता है। मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं, लेकिन इसको लेकर कई मिथक और धारणाएं भी हैं।
- गलती से कुछ खाने पर टूट जाता है रोजा?
रोजा का अर्थ होता है, खुद पर संयम रख खुदा की इबादत करना। अगर जल्दबाजी में और भूलकर आपने कुछ खा लिया है तो इससे रोजा नहीं टूटता है।
- ब्रश करने से टूट जाता है रोजा?
टूथपेस्ट से रोजा नहीं टूटता है, लेकिन इसका सबसे बढ़िया विकल्प यह है कि आप कम से कम टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। मिन्ट या नमकीन पेस्ट से दांतों को साफ न करें।
- पीरियड्स के दौरान टूट जाता है रोजा?
रमजान के महीने में जिन महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स होते हैं, उन्हें रोजा माफ है। इस दौरान जितने दिन भी रोजा छूटता है, उसे ईद के बाद पूरा किया जा सकता है।
- सलाइवा (लार) निगलने से टूट जाता है रोजा?
सलाइवा निगलना एक स्वाभाविक क्रिया है। इससे रोजा नहीं टूटता है। हालांकि, रोजा के दौरान पार्टनर को किस करना या शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
- सभी को रोजा रखना जरूरी है?
इस्लाम धर्म में रोजा रखना एक फर्ज है, लेकिन जो लोग पूरी तरह स्वस्थ है, उन्हें ही रोजा रखना चाहिए। शारीरिक या मानसिक रूप से अस्वस्थ, प्रेग्नेंसी और बच्चों को ब्रेस्ड फीडिंग कराने वाली महिलाओं, बुजुर्ग और बीमार लोगों को इससे छूट है।
ये भी पढ़ें: रमजान 2018: अगर आपने रखा है रोजा तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें
-
Mulank 1 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 1 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!