logo-image

छठ पर फेमस हैं ये 5 भोजपुरी गानें, क्या आपने सुना खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नया गाना

बिहार समेत पूरे देश में छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस पूजा को महापर्व भी कहा जाता है। छठी मईया का व्रत संतान की रक्षा के लिए रखा जाता है।

Updated on: 12 Nov 2018, 12:49 PM

नई दिल्ली:

बिहार समेत पूरे देश में छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस पूजा को महापर्व भी कहा जाता है। छठी मईया का व्रत संतान की रक्षा के लिए रखा जाता है। आस्था और श्रद्धा के इस पर्व में गीतों का विशेष महत्व है। घरों में छठी मईया के गीत गाए जाते हैं। गानों के जरिए लोग छठी मईया को याद करते हैं। इस त्योहार पर कई गानें बने हैं, जो हिट हैं।

इस त्योहार के मौके पर भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव ने भी एक गाना रिलीज किया, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसका नाम 'ऐ खेसारी अहिरे हो...' है।

ये भी पढ़ें: Chhath Pooja 2018: छठ के दूसरे दिन होता है 'खरना', निर्जला उपवास शुरू

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी छठ के मौके पर एक गाना गाया है, जो बेहद इमोशनल है। 'माई रोवत होइहें...' गाना यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है।

'कांच ही बांस के बहंगिया...' आज भी लोगों के घरों में सुना जाता है।

'पहली पहली छठी मैया' 2016 में आया था, लेकिन आज भी यह लोगों की पसंद बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2018: 'नहाय-खाए' से शुरू हुआ छठ का महापर्व

'उगा है सूरज देव...' गाना भी लोगों को खूब पसंद है और छठ के पर्व पर जरूर बजाया जाता है।