चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम
चंद्र ग्रहण आज यानी शुक्रवार रात 11.54 बजे से शुरु होकर 28 जुलाई यानी शनिवार सुबह 3.49 बजे तक रहेगा।
नई दिल्ली:
सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। चंद्र ग्रहण आज यानी शुक्रवार रात 11.54 बजे से शुरु होकर 28 जुलाई यानी शनिवार सुबह 3.49 बजे तक रहेगा। करीब 4 घंटे तक चांद पर ग्रहण लगेगा।
इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान बहुत सारी चीजें नहीं करनी चाहिए।
और पढ़ें : ब्लड मून: 27 जुलाई को पड़ेगा 21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्र गहण, पृथ्वी के करीब पहुंचेगा मंगल
ग्रहण के दौरान ये काम नहीं करना चाहिए-
- कोई शुभ कार्य चंद्र ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए।
- भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो भोजन बनाए और ना ही ग्रहण करें।
- गर्भवती महिलाएं ना तो घर से निकले और ना ही किसी तेज हथियार का प्रयोग करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान मन में बुरे विचार ना लाए, क्योंकि इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
ग्रहण के दौरान और बाद में करें ये काम-
- ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करें।
- भगवान के नाम का स्मरण करें।
- ग्रहण के बाद तुरंत स्नान करें और 'ॐ चन्द्राय: नमः' मन्त्र का जाप करते हुए पूजा-अर्चना करें।
- यथासंभव किसी जरूरतमंद को दान देना भी फलदायी होता है।
और पढ़ें : गुरु पूर्णिमा 2018 पर अनोखा संयोग, पड़ेगा 21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा