पंजाब: हार के बाद प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की हार के बाद बादल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनोर को सौंप दिया।
नई दिल्ली:
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की हार के बाद बादल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर को सौंप दिया।
बादल (89) ने रविवार को मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 14वीं पंजाब विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की गई।
यह भी पढ़ें- अकाली-बीजेपी की 10 साल की सत्ता को जनता ने किया खारिज, जानें हार की वजहें
प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने 10 सालों तक पंजाब के विकास कार्य करवाये। लेकिन इसके बावजूग कहाँ कमी रह गई इसकी समीक्षा की जायेगी। जहां एक ओर जनता ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाथ थाम लिया वहीं दूसरी पार्टियों को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को घोषित परिणाम के मुताबिक, अकाली दल-भाजपा गठबंधन राज्य में तीसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस को राज्य में भारी जीत मिली है, और उसने कुल 117 सीटों में से 77 सीटें हासिल की हैं। आम आदमी पार्टी (आप) 20 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 18 सीटें मिली हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव में जीत के बाद बोले अमरिंदर सिंह, 'बदले की राजनीति नहीं होगी, मोदी ने दिया है सहयोग का आश्वासन'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: आज शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार