logo-image

हॉकी इंडिया का चौंकाने वाला फैसला, वाल्थेरुस मारिन बनाए गए सीनियर पुरुष टीम के नए कोच

नीदरलैंड्स के मारिन महिला हॉकी टीम के नेशनल कोच हैं और उनके पास किसी भी सीनियर पुरुष टीम को बतौर कोच नेतृत्व करने का अनुभव नहीं है।

Updated on: 08 Sep 2017, 04:11 PM

highlights

  • मारिन लेंगे अब रोलेट ओल्टमैंस की जगह
  • नए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • तीन दिन पहले ही हॉकी इंडिया ने अपने वेबसाइट पर दिया था नए कोच पद के लिए विज्ञापन

नई दिल्ली:

एक बेहद चौंकाने वाले फैसले के तहत वाल्थेरुस मारिन को शुक्रवार को भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त कर दिया गया।

नीदरलैंड्स के मारिन महिला हॉकी टीम के नेशनल कोच हैं और उनके पास किसी भी सीनियर पुरुष टीम को बतौर कोच नेतृत्व करने का अनुभव नहीं है। मारिन अब रोलेट ओल्टमैंस की जगह लेंगे जिन्हें हाल में टीम के कुछ खराब प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था।

इसके अलावा वर्ल्ड कप जीतने वाली जूनियर टीम के सदस्य रहे हरेंद्र सिंह को सीनियर महिला हॉकी टीम का हाई परफॉरमेंस विशेषज्ञ कोच नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: US Open: सानिया मिर्जा-शुई पेंग की जोड़ी महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंची

मारिन को कोच बनाने का फैसला इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि तीन दिन पहले ही हॉकी इंडिया ने अपने वेबसाइट पर नए कोच की तलाश के लिए विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन में पोस्ट के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर दी गई थी।

मारिन फिलहाल महिला टीम के साथ यूरोप दौर पर हैं और वहां से लौटने के बाद 20 सितंबर को कोच पद संभालेंगे। वहीं, हरेंद्र कल यानी शनिवार से ही अपने पद पर काबिज हो जाएंगे।

इन फैसलों की जानकारी नए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्विटर पर दी।

यह भी पढ़ें: वनडे, टेस्ट और टी 20 में हार के बाद बोले श्रीलंकाई कोच पोथास, बहुत 'बेरहम' है टीम इंडिया

हॉकी इंडिया के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक मारिन और द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीत चुके हरेंद्र को 2020 के टोक्यो ओलंपिक तक जिम्मेदारी दी गई है।

खेल मंत्रालय के मुताबिक फैसला भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और हॉकी इंडिया के बीच गुरुवार को एक बैठक के बाद लिया गया। मंत्रालय के मुताबिक मारिन को इस संबंध में बता दिया गया है और वह नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: B'day: आशा भोसले की सुरीली आवाज के पीछे छिपा है दर्द