गर्मियों में मेंगो लस्सी पीकर शरीर और दिमाग दोनों को रखें Cool, पढ़ें आसान Recipe
मेंगो लस्सी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है और अगर आपको आम पसंद है तो ये लस्सी भी आपको पसंद आएगी
highlights
- गर्मियों के मौसम में लस्सी पीने से ताजगी भरा एहसास होता है
- दही से बनने वाली लस्सी शरीर को गर्मी के मौसम में ठंडा रखती है
- मेंगो लस्सी घर के बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों को भी काफी पसंद आती है
नई दिल्ली:
मेंगो लस्सी रेसिपी (Mango Lassi Recipe): गर्मियों के मौसम में लस्सी पीने से ताजगी भरा एहसास होता है. दही से बनने वाली लस्सी शरीर को गर्मी के मौसम में ठंडा रखती है इसके साथ ही लस्सी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. अगर किसी को अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी रोज मिले तो ताजगी भी रहेगी और साथ ही साथ स्वाद से भरपूर आपको कुछ नया एहसास भी मिलेगा. आप भी सिंपल दही की लस्सी से ऊब चुके हैं तो हम आपको एक ऐसी लस्सी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आपको नए फ्लेवर की लस्सी तो मिलेगी और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. मेंगो लस्सी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है और अगर आपको आम पसंद है तो ये लस्सी भी आपको पसंद आएगी. आइए आपको बताते हैं मेंगो लस्सी बनाने की आसान रेसिपी.
यह भी पढ़ें: शरीर को तरोताजा और हेल्दी रखने के लिए पिएं शिकंजी, जानें 2 मिनट में बनने वाली रेसिपी
मेंगो लस्सी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री
1 कप दही (घर का बनाया हुआ)
1 पका हुआ आम
2 चम्मच शक्कर
आइट क्यूब 5
आधा चम्मच रुहआफजा
चुटकी भर इलाइची पाउडर
कुकिंग टाइम- 10 मिनट
मेंगो लस्सी बनाने की विधि
यह भी पढ़ें: Summer Season food: गर्मियों में आसानी से घर पर बनाएं टेस्टी मैंगों कुल्फी, जानें रेसिपी
गर्मी के मौसम में मेंगो लस्सी (Mango Lassi) बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छील कर काट लें. इसके बाद एक मिक्सिंग ब्लेंडर जार में आम के टुकड़ों के साथ दही, इलायची पाउडर, आइट क्यूब और शक्कर डालें आप अपने स्वाद के अनुसार लस्सी में शक्कर की मात्रा भी बढ़ा सकते हैं. इसके बाद सभी सामग्री को 5 मिनट के लिए मिक्सी में चला लें. सभी चीजों का अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद आपके टेस्टी झटपट बनने वाली लस्सी तैयार है. अब इसे एक अच्छे से गिलास में सर्व करें और ऊपर से रुहआफजा डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. मेंगो लस्सी बच्चों को भी बहुत पसंद आती है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!