logo-image

Valentines Day 2022: वैलेंटाइन डे पर लड़की हो जाएगी इंप्रेस, हैंडसम दिखने के लिए ये आउटफिट्स करें सिलेक्ट

Valentine Day पर लड़के भी हैंडसम दिखने की चाह रखते हैं. उन्हें यही रहता है कि उनका हैंडसम लुक देखकर लड़की फ्लैट हो जाए. तो, चलिए आपकी प्रॉब्लम सोल्व करते हैं और आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स बताते हैं. 

Updated on: 02 Feb 2022, 08:53 PM

नई दिल्ली:

Valentine Day पर जितना ब्यूटीफुल लड़कियों को लगना होता है. उतना ही हैंडसम लड़के भी दिखने की चाह रखते हैं. खास तौर से अगर ये आपका अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहला वैलेंटाइन हो तो, वो और भी ज्यादा स्पेशल होता है. अब, लड़को को तो बस यही रहता है कि लड़की पहली नजर में ही इंप्रेस हो जाए. लड़कियां तो हैं ही कि पहले से ही कपड़े, मेकअप वगैराह की तैयारियां शुरू कर देती है. लेकिन, लड़के (Boy Valentines outfit) भी उनसे दो कदम आगे ही होते हैं. उन्हें भी यही रहता है कि उनका हैंडसम लुक देखकर लड़की फ्लैट हो जाए. इस दिन वो सबसे ज्यादा अपने कपड़ों को लेकर ही कन्फ्यूजन (valentine day outfit ideas) में रहते हैं कि क्या पहने. जो उनके लुक को क्लासी बना दे. तो, चलिए आपकी प्रॉब्लम सोल्व करते हैं और आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स बताते हैं. 

                                                         

डेनिम को करें ऑप्ट
अब, वैलेंटाइन डे पर क्लासी तो दिखना ही है. लेकिन, साथ ही कूल भी लगना है. तो, बस अपने परफेक्ट मैच को इंप्रेस करने के लिए अगर आप कन्फ्यूजन में है. तो, कन्फ्यूजन कीजिए दूर और  डेनिम शर्ट करें चूज़. ये इस दिन के लिए परफेक्ट चॉइस होगी. स्लिम फिट डेनिम की शर्ट आपके लुक को और भी ज्यादा हैंडसम बनाएगी. इस शर्ट को किसी ट्राउजर के साथ मैच करके पहनें. ये कूल और क्लासी लुक आपकी गर्लफ्रेंड (valentine day 2022) को जरूर इंप्रेस करेगा.

                                                         

सिंपल शर्ट
अगर आप चाहते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड सिंपल लुक के साथ ही इंप्रेस हो जाए. तो, आप एक सिंपल-सी क्रिस्प शर्ट (simple shirt) को भी पहन सकते हैं. ये आपके ऊपर बहुत जंचेगी. वहीं एक परपेक्ट शूज का पेयर भी बहुत जरूरी है. ये आपके लुक को कंप्लीट करने का काम करेगा.

                                                         

जैकेट 
अपनी गर्लफ्रेंड को पहली बार में इंप्रेस करने के लिए आप बिना मेहनत करे ही हैंडसम दिख सकते है. इसके लिए बस जैकेट जरूर चूज करें. जैकेट एक पंथ दो काज का काम करेगी. आपको हैंडसम भी बना देगी और सर्दी से भी बचाएगी. तो, इस बार बॉम्बर जैकेट (jacket) के साथ खुद की पर्सनैलिटी के साथ चार्म जोड़ें.

                                                         

ब्लेजर करें चूज़
कुछ लड़कियों को लड़कों पर कैजुअल लुक पसंद आता है. अगर आपकी भी गर्लफ्रेंड को आपका कैजुअल लुक पसंद है. तो, आप इसके लिए ब्लेजर ट्राई करें. ये सेमी कैजु्अल लुक आपकी लेडी लव को जरूर पसंद आएगा. डेट नाइट के लिए ब्लेजर आपके लुक में बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के चार्म जोड़ेगा. वहीं ध्यान रखें कि परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस के साथ ही करेक्ट परफ्यूम भी जरूरी है. हमेशा लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम (valentine day outfit inspiration) का इस्तेमाल करें. जो आपकी बॉडी पर टिका रहे.